Sonipat Murder News: सोनीपत जिले के गोहाना में शुक्रवार शाम प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल उर्फ नन्हा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने रोहतक रोड स्थित उनके कार्यालय के बाहर कार में बैठते समय उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटनास्थल से 13 खाली कारतूस बरामद हुए हैं।