Haryana Gas Tanker Fire: जींद में रोहतक रोड स्थित HP गैस बॉटलिंग प्लांट के पास शुक्रवार देर रात गैस से भरे टैंकर में भीषण आग लग गई। टैंकर में लगी आग को बुझाने के लिए लगभग 15 दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।