Film Nihang: राज कुंद्रा की ‘निहंग’ फिल्म पर विवाद, अकाल तख्त साहिब ने मंजूरी देने के दावे को बताया भ्रामक

0
282
Raj Kundra Nihang Controversy, Nihang Movie Approval, Akal Takht Statement, Giani Kuldeep Singh Gargaj, Sikh Religious Guidelines, Raj Kundra Producer Debut, राज कुंद्रा फिल्म विवाद, निहंग फिल्म विवाद, अकाल तख्त का बयान, फिल्म निहंग कब रिलीज होगी
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की आगामी फिल्म निहंग को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

Film Nihang Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और कारोबारी राज कुंद्रा की आगामी फिल्म ‘निहंग’ रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। सिख इतिहास और खालसा के वीर योद्धाओं पर आधारित इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने इसे मंजूरी दे दी है। हालांकि श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय ने इन दावों को खारिज कर दिया है।

सचिवालय प्रभारी बगीचा सिंह ने स्पष्ट किया है कि जत्थेदार की ओर से फिल्म को बनाने की कोई अनुमति नहीं दी गई है। राज कुंद्रा के साथ हुई मुलाकात के दौरान केवल सिख संस्थाओं के फिल्म संबंधी आदेशों और दिशा-निर्देशों की प्रतियां सौंपी गई थीं। इस स्पष्टीकरण के बाद फिल्म ‘निहंग’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है। एक तरफ राज कुंद्रा इसे सिख योद्धाओं के साहस, बलिदान और विरासत को समर्पित फिल्म बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अकाल तख्त साहिब के पुराने आदेशों के कारण इसके निर्माण को लेकर धार्मिक दिशा-निर्देशों का सवाल खड़ा हो गया है।

राज कुंद्रा और जत्थेदार की मुलाकात में क्या हुआ?

राज कुंद्रा कुछ समय पहले कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज से मिलने सचिवालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रस्तावित फिल्म के बारे में जानकारी दी और अपने विचार रखे थे। जत्थेदार ने उनकी बात सुनी और उन्हें 28 दिसंबर 2025 को पांच सिंह साहिबानों की ओर से जारी आदेश संख्या A:T/242 की प्रति सौंपी। इसके अलावा राज कुंद्रा को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और धर्म प्रचार कमेटी के फिल्मों से संबंधित पुराने प्रस्तावों की प्रतियां भी दी गई थीं। बगीचा सिंह ने साफ कहा कि इन दस्तावेजों को देने का उद्देश्य राज कुंद्रा को सिख धर्म और इतिहास से जुड़े दिशा-निर्देशों से अवगत कराना था। इसे किसी भी स्थिति में फिल्म को मिली मंजूरी नहीं माना जा सकता।

सिख इतिहास पर फिल्म को लेकर क्या हैं धार्मिक निर्देश?

अकाल तख्त साहिब की ओर से 28 दिसंबर 2025 को जारी आदेश में सिख इतिहास और धार्मिक परंपराओं के चित्रण को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस आदेश के अनुसार सिख गुरुओं, उनके परिवार के सदस्यों, प्राचीन सिख योद्धाओं और शहीदों की नकल या अभिनय के माध्यम से फिल्में, एनिमेशन फिल्में और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित वीडियो बनाने पर रोक लगाई गई है। सिख धार्मिक संस्कारों और परंपराओं को इस तरह दोहराकर प्रस्तुत करने पर भी आपत्ति जताई गई है। आदेश में कहा गया है कि आधुनिक तकनीक के दौर में सिख पहचान, परंपराओं, सिद्धांतों और दर्शन को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए साखी परंपरा, गुरुद्वारा साहिबान और सिख संस्थाओं के माध्यम से सिख इतिहास और विरासत का प्रचार-प्रसार जारी रखने पर जोर दिया गया है।

  • TAGS
  • [post_tags]