Haryana News: जींद में इंसानियत हुई शर्मसार, 5 साल के मासूम के साथ कुकर्म, हालत गंभीर

0
200
सांकेतिक तस्वीर

Haryana News: हरियाणा के जींद जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया गया। गांव के ही एक युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जींद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

फुसलाकर खेत में ले गया युवक

शिकायत के मुताबिक, युवक बच्चे को बहला-फुसलाकर खेतों में ले गया और वहां उसके साथ कुकर्म किया। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि मासूम के साथ ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

2025 में दुष्कर्म के 1,033 मामले

हरियाणा पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में पूरे हरियाणा में कुकर्म (धारा 377 IPC) के कुल 2 मामले दर्ज किए गए। वहीं महिलाओं के साथ दुष्कर्म (रेप) के 1,033 मामले दर्ज हुए। ये आंकड़े 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 तक के हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]