Haryana News: जींद से मरीजों को राहत देने वाली खबर सामने आई है। मारपीट के आरोप में हुई एफआईआर से नाम हटने के बाद हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन (एचसीएमएसए) ने ओपीडी बंद रखने का फैसला वापस ले लिया।
निष्पक्ष जांच की मांग की थी
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एसोसिएशन प्रधान डॉ. राजेश भोला और राज्य महासचिव डॉ. बिजेंद्र ढांडा ने किया। डॉक्टरों ने कहा कि इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों का मारपीट की घटना से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने मरीज के दुर्व्यवहार के बावजूद उसका इलाज किया और एमएलसी भी तैयार की थी। एसोसिएशन ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
एसोसिएशन ने दी थी चेतावनी
एसोसिएशन ने चेतावनी दी थी कि चिकित्सकों के नाम एफआईआर से नहीं हटाए गए तो वे शाम चार बजे के बाद पुलिस और प्रशासन से संबंधित कार्य बंद कर देंगे। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर गुरुवार को ओपीडी का बहिष्कार करने और प्रदेशभर में काले बिल्ले लगाकर विरोध जताने का निर्णय लिया गया था।
एसपी से मिले थे डॉक्टर
बुधवार शाम को डॉक्टर एसपी उपासना यादव से भी मिले। इसके बाद एफआईआर से डॉक्टरों के नाम हटाए जाने का आश्वासन मिला। इस पर एसोसिएशन ने विरोध वापस लेने का फैसला किया। अब अस्पताल में ओपीडी और मरीजों का उपचार सामान्य रूप से जारी रहेगा।


