Haryana Crime: नरवाना में साध्वी राजनाथ पर जानलेवा हमला, सेवादार 7 लाख रुपये और ब्रेजा कार लेकर फरार

0
76
Jind Crime News: हरियाणा के जींद जिले के एक डेरे के अंदर साध्वी राजनाथ पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि डेरे के सेवादार राहुल ने उन पर हमला कर दिया और करीब 7 लाख रुपये नकद, ब्रेजा कार, गहने और चांदी के बर्तन लेकर फरार हो गया। घायल साध्वी अस्पताल में भर्ती हैं।
Haryana News, Narwana Crime News, Sadhvi Rajnath Attack, Jind Crime News, Haryana Ashram Attack, Haryana Police News, साध्वी राजनाथ पर हमला, नरवाना समाचार, जींद क्राइम न्यूज, नरवाना के डेरे में लूटपाट
नरवाना में साध्वी राजनाथ पर एक सेवादार ने जानलेवा हमला कर दिया और नकदी लेकर फरार हो गया।

Narwana Ashram Attack: हरियाणा के जींद जिले के नरवाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांव भाणा ब्राह्मणन के खेतों में बने नाथ संप्रदाय के डेरे में एक साध्वी पर उनके ही सेवादार ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि सेवादार राहुल ने साध्वी राजनाथ के सिर और चेहरे पर किसी भारी चीज से कई वार किए और उन्हें खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गया। आरोपी डेरे से करीब 7 लाख रुपये नकद, ब्रेजा कार, गहने और चांदी के बर्तन लेकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल साध्वी को पहले नरवाना के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर्स ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अकेली थीं साध्वी, सेवादार ने किया हमला

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे साध्वी राजनाथ डेरे में अकेली थीं। महंत और अन्य सेवादार किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान डेरे में मौजूद सेवादार राहुल ने साध्वी पर हमला कर दिया। आरोपी ने लोहे की रॉड और बसौली से उन पर कई वार किए। हमले में साध्वी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

मिस्त्री पहुंचे तो खून से लथपथ मिलीं साध्वी

डेरे में निर्माण कार्य चल रहा था। शुक्रवार सुबह जब मिस्त्री और मजदूर काम के लिए पहुंचे तो साध्वी राजनाथ को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। घायल साध्वी को पहले नरवाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। साध्वी के सिर, माथे और चेहरे पर गहरे घाव थे।

डेरे से 7 लाख रुपये, कार और गहने गायब

साध्वी कंचन नाथ की शिकायत के अनुसार घटना के बाद जब वह डेरे पहुंचीं तो वहां जगह-जगह खून बिखरा हुआ था। अलमारी से करीब 7 लाख रुपये नकद गायब मिले। इसके अलावा डेरे में खड़ी ब्रेजा कार, गहने और चांदी के बर्तन भी नहीं मिले। कंचन नाथ ने मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी राहुल पर साध्वी राजनाथ पर हमला करने और नकदी व सामान लेकर फरार होने का आरोप लगाया है।

एक सप्ताह पहले ही सेवा के लिए आया था

शिकायत के मुताबिक राहुल करीब एक सप्ताह पहले ही डेरे में सेवा करने आया था। हालांकि वह इससे पहले भी लगभग दो महीने तक वहां सेवादार के रूप में काम कर चुका था। डेरे में महंत योगी राजनाथ, उनकी उत्तराधिकारी कंचन नाथ और अन्य शिष्य रहते हैं। घटना के समय साध्वी राजनाथ अकेली थीं, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। साध्वी कंचन नाथ की शिकायत पर सदर थाना नरवाना पुलिस ने राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।