Raksha Bandhan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

0
65
Raksha Bandhan
Raksha Bandhan: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

PM Modi On Raksha Bandhan-2025, (आज समाज), नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) व अन्य कई नेताओं ने भाई-बहन के बीच प्रेम और विश्वास के अटूट बंधन के प्रतीक रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस संबंध में संदेश लिखा। पीएम ने अपने संदेश में भाई-बहन के बीच के बंधन को मजबूत करने में रक्षाबंधन के त्योहार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने लिखा, रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं।

राजनाथ ने त्योहार के महत्व पर दिया जोर 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पारंपरिक राखी के धागे से परे इस त्यौहार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व न केवल राखी के धागे की पवित्रता का प्रतीक है, बल्कि हमारी बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सुख-समृद्धि सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। राजनाथ ने लिखा, ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक यह त्योहार हमारे भीतर रक्षा की भावना को और मजबूत करे।

भाई-बहन के बीच सुरक्षा के अटूट बंधन : अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने एक पोस्ट में लिखा, भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन को समर्पित ‘रक्षाबंधन’ के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। अमित शाह ने लिखा, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हेंू कि यह पर्व सभी के जीवन में आनंद और उत्साह का स्रोत बने। विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) ने भी रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, रक्षा बंधन के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।

भाई-बहन के प्रेम और बंधन को समर्पित है रक्षा बंधन 

रक्षा बंधन भारतीय संस्कृति में गहराई से निहित एक पारंपरिक हिंदू त्योहार है और सदियों से यह पर्व मनाया जाता रहा है। हिंदू धार्मिक ग्रंथों में बहनों द्वारा अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा के लिए राखी बांधने की घटनाओं का उल्लेख मिलता है। यानि यह पर्व भाई-बहन के प्रेम और बंधन को समर्पित है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। बदले में, भाई अपनी बहनों के प्रति प्रेम और देखभाल के प्रतीक के रूप में उपहार देते हैं। राखी सुरक्षा की भावना का प्रतीक है। रक्षा बंधन पर, भाई अपनी बहनों को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाने का वचन देते हैं।

ये भी पढ़ें : PM Modi: हमारे के लिए अपने किसानों का हित सर्वोपरि, रक्षा के लिए व्यक्तिगत कीमत चुकाने को तैयार