मुख्यमंत्री की रोहतक में होने वाली हरियाणा प्रगति रैली की तैयारी जोरो पर 

0
453
Preparation for Haryana Pragati Rally in full swing

सांसद अरविन्द शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने ली संयुक्त बैठक 

रैली में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे किसान 

आज समाज डिजिटल,रोहतक:
भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकरिणी की बैठक सर्किट हाउस में हुई। बैठक की  अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सुनरिया ने की। बैठक में मुख्य रुप से रोहतक जिला के अध्यक्ष अजय बंसल, रोहतक  लोकसभा से सांसद अरविंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर व जिला महामंत्री राजेश भालोठ उपस्थित रहे आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 4 मई को रोहतक में होने वाली जाट कॉलेज के मैदान में हरियाणा प्रगति रेली के लिए रखी गई। अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।

रोहतक में होने वाली 4 मई की रैली अपने आप में ऐतिहासिक रैली साबित होगी

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि रोहतक में होने वाली 4 मई की रैली अपने आप में ऐतिहासिक रैली साबित होगी। क्योंकि इस रैली में युवा महिलाएं व किसान सभी वर्ग के लोग पहुंचे रहे हैं। रैली में शामिल होने वाले सभी किसान पगडी पहन कर व ढोल नगाड़े संग पहुंचेंगे। क्योंकि आज देश व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार लगातार किसानो के हित में कार्य करती आ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जिस तरह से पिछली सरकारों में किसानों को 5-5  रूपये के चेक वितरित होते थे  उसको ठीक करते हुए प्रदेश की मनोहर सरकार ने  कम से कम 500रूपये चेक वितरण करने का निर्णय लिया है। आज गन्ने का भाव 362 रूपये प्रति क्विंटल है और किसानों को इसका  नकद भुगतान किया जा रहा है। और 7 दिन से अधिक भुगतान में देरी होने पर किसानो को ब्याज सहित भुगतान किया जा रहा है।  आज हरियाणा में सरसों की की फसल का भाव भी पहले से दुगना मिल रहा है।

प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना किसानों के लिए कारगर

इससे भी प्रदेश का किसान अत्यधिक उत्साहित है इसी क्रम में कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए रोहतक लोकसभा से सांसद अरविंद शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना किसानों के लिए कारगर साबित हो रही है। हरियाणा में किसानों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए गए हैं। हर टेल-एंड तक पानी सुनिश्चित करना, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद, जल संरक्षण योजनाओं का कार्यान्वयन, क्षतिग्रस्त फसलों की मुआवजे की राशि में वृद्धि, या मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित करना, हरियाणा ने निश्चित रूप से अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल कायम की है।विपक्ष के पास किसानो के लिए कोई मुद्दा नहीं है जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष राजकुमार सुनारिया ने कहा कि भाजपा किसान मोर्च के सभी कार्यकर्ता व किसान भाई  अपने वाहनों से पूरे दल -बल के साथ विशेष पगड़ी पहन कर रैली में आएंगे।  इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दे दिए गए है। आज की बैठक में रोहतक जिला किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी शामिल रहे।

Read Also : पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी – मदन चौहान Awareness On Cleanliness In GNG College

Also Read : नशा तस्कर ने पुलिस पार्टी पर की फायरिंग, पुलिस मुलाजिमों को गाड़ी से टक्कर मार कर फरार Drug Smuggler Opened Fire On Police Party

Connect With Us : Twitter Facebook