Chandigarh Breaking News : विपक्षी नेता कर रहे मतलब की राजनीति : सीएम

0
84
Chandigarh Breaking News : विपक्षी नेता कर रहे मतलब की राजनीति : सीएम
Chandigarh Breaking News : विपक्षी नेता कर रहे मतलब की राजनीति : सीएम

कहा, इन्हें पंजाब और पंजाबियों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं

Chandigarh Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर से विपक्षी नेताओं पर मतलब की राजनीति करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी को अपनी उपभोग की हरेक वस्तु पर टैक्स देना पड़ता है परन्तु राजे और बड़े नेता इससे अनजान हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को पंजाब, पंजाबियों और पंजाबी भाषा के बारे अल्प जानकारी है क्योंकि वह पहाड़ों में स्थित स्कूलों में पढ़े हुए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं को आम आदमी की कोई चिंता नहीं है और उन्होंने हमेशा अपने निजी हितों को प्राथमिकता दी है।

लोगों का इन रिवायती पार्टियों से उठा विश्वास

राज्य के लोगों का रिवायती राजनैतिक पार्टियों से विश्वास उठ गया है क्योंकि इन पार्टियों ने हमेशा जन विरोधी और पंजाब विरोधी स्टैंड लिए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के बुद्धिमान और बहादुर लोगों ने साल 2022 के विधान सभा मतदान के दौरान इन पार्टियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था, जिस कारण यह अब बौखलाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों को नशों की दलदल में धकेल कर नस्लकुशी के लिए जिम्मेदार जरनैलों के साथ राज्य सरकार कोई रहम नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि नशों के कारोबार को सरप्रस्ती देने वाले जरनैलों को पहले ही सलाखें के पीछे भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह नेता न सिर्फ राज्य भर में नशों के कारोबार को सरप्रस्ती देते थे, बल्कि दुख इस बात का है कि वह अपनी सरकारी गाड़ियों में नशा बेचते और स्पलाई भी करते थे।

आज पंजाब के पास सरपल्स बिजली

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के अथक यत्नों स्वरूप पंजाब पहले ही सरपलस्स बिजली वाला राज्य बन चुका है। भगवंत सिंह मान ने दुख प्रकट किया कि बाढ़ के कहर ने राज्य का बहुत बड़ा नुक्सान किया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से 2300 से अधिक गांव डूब गए हैं, 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और पांच लाख एकड़ जमीन में फसलें तबाह कर दीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 60 जानें गई हैं जो बहुत दुखदायक बात है और सात लाख लोग बेघर हो गए हैं। इसके अलावा 3200 सरकारी स्कूलों को नुकसान पहुंचा है, 19 कॉलेज मलबे में बदल गए हैं, 1400 क्लीनिक और हस्पताल बर्बाद हो गए हैं, 8500 किलोमीटर सड़कें तबाह हो गई हैं और 2500 पुल और पुलियां ढह गए हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को लेकर हम प्रतिबद्ध : मान