Jind News : सद्भाव पैदल यात्रा का दूसरे दिन भी हुआ नरवाना हलके में जोरदार स्वागत

0
61
Jind News : सद्भाव पैदल यात्रा का दूसरे दिन भी हुआ नरवाना हलके में जोरदार स्वागत
बारिश में सदभाव यात्रा के दौरान जाते हुए बृजेंद्र सिंह।

Jind News (आज समाज) जींद। कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह सदभाव पैदल यात्रा के लिए पूरे प्रदेश भर में निकले है। पद यात्रा के दूसरे दिन नरवाना सर छोटूराम पार्क में सर छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। यहां से उझाना, बेलरखां सहित अन्य गांव में पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका युवाओं, ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा के दौरान आई बारिश में भी पद यात्रा नहीं रूकी।

बारिश में ही बृजेंद्र सिंह पद यात्रा में अपने साथियों के साथ चलते रहे। उझाना गांव में फूलों की बारिश से स्वागत किया तो लड्डूओं से तोला गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी यात्रा की शुरूआत में उनके साथ रहे। बाद में वो चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। नरवाना हलके के बाद कलायत हलके में यात्रा ने प्रवेश किया।

सद्भाव यात्रा के सामाजिक मायने राजनीति मायनों से बड़े

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सदभाव यात्रा के सामाजिक मायने राजनीति मायनों से भी बड़े है। सदियों से एक भाईचारा जिसको सदभाव बोल सकते वो रहा है। कभी छोटे बड़े, जाति-पाति का नहीं रहा। ऐसा व्यवहार रहा है कोई किसी बिरदारी से हो उस रिश्ते-नाते के हिसाब से बोलते थे। इस रिश्ते को तोडऩे की बड़े योजनाबद्ध तरीके से भाजपा ने कोशिश की है। ऐसी परिस्थिति में हमारा समाज न पिछड जाए। ये जो यात्रा है उसका सबसे बड़ा महत्व है हम जगह-जगह जाकर कहेंगे समाज एकजुट रहे। कोई सामाजिक रूप से हमारे को बांट कर वोट लेना चाहेगा उसका हम विरोध करेंगे सभी को एकजुट रखने की कोशिश करेंगे।

यात्रा लंबी चलेगी सब होंगे शामिल

यात्रा संयोजक बृजेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों में यात्रा को लेकर उत्साह है। अभी हमारा उद्ेश्य है जो समाज में हमारा भाईचारा है एकता है उसको ठेस पहुंचाई जा रही है वो बनी रहे। राजनीति अपनी जगह वो चलती रहेगी। यात्रा का समापन कहा होगा ये अभी तय नहीं है।

यात्रा में कांग्रेस के बड़े नेताओं के नहीं आने के सवाल पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यात्रा लंबी चलेगी यात्रा में धीरे-धीरे करके सब शामिल हो जाएंगे। कुछ कांग्रेस नेताओं की नाराजी के सवाल पर पूर्व सांसद ने कहा कि कांग्रेस नेता किस चीज से नाराज ये समझ नहीं आता। कांग्रेस का व्यक्ति कांग्रेस का झंडा लेकर लोगों के बीज जा रहा है उससे तकलीफ किसी चीज से ये पता नहीं था।

प्रदेश के कौने-कौन में पहुंचाएंगे सदभाव का संदेश

पूर्व सांसद ने कहा कि वोट चोरी, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दे यात्रा के माध्यम से उठाए जाएंगे। दनौदा के ऐतिहासिक चबूतरे से यात्रा का शुभारंभ हुआ है। प्रदेश के कौने-कौने में सदभाव का संदेश यात्रा के माध्यम से दिया जाएगा। यात्रा को लेकर हर किसी के उत्साह नजर आ रहा है। युवा वर्ग सबसे अधिक यात्रा में अग्रणी है। आज किसानों को उनकी फसलों को उचित भाव नहीं मिल रहा है।

रोजगार के लिए युवाओं को विदेशों में जाना पड़ रहा है। अपराध प्रदेश में बढ़ रहा है। इस मौके पर सज्जन सिंह, हरेंद्र सिंह, उदयवीर पूनिया, अशोक सिवाच, राममेहर दनौदा, जगदीश उझाना, विजेंद्र सिंह, प्रदीप झील, भारतभूषण, सुशील कौशिक, गुरनाम पालवां, अजमेर बेलरखां, राजबीर धनौरी, जयभगवन उझाना, सुरेंद्र गर्ग, सज्जन चौधरी, अनूप श्योकंद, राजबीर कंदौला, शमशेर बुडायन, अनिल श्योकंद, विकास मोर, कुड़ाराम कोयल मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Jind News : सभी विभाग आपसी समन्वय और उत्तरदायित्व की भावना से करें कार्य : डीसी