- आज सेवा सदन में होगा रक्तदान शिविर का आयोजन : डॉ. भोला
Jind News (आज समाज) जींद। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने वीरवार को अपने दिवंगत माता-पिता की याद में शहीदी स्मारक में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में परिजनों ने एक-एक पौधा रोपित किया और इन्हें वृक्ष बनने तक इनकी सेवा करने का संकल्प भी लिया। डा. भोला ने बताया कि हिंदू कन्या महाविद्यालय के निकट सेवा सदन में शुक्रवार को माता-पिता की याद में ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है।
जिसकी थीम रक्तदान व जाते-जाते नेत्रदान रखी गई हे। शिविर में आए रक्तदाताओं के साथ-साथ शहर के गणमान्य लोगों को रक्तदान की महत्ता के साथ-साथ मतदान की महत्ता को लेकर भी जागरूक किया जाएगा। शिविर में बीपी, शुगर व अन्य टैस्ट भी किए जाएंगे। कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर प्रतिनिधि राजन चिल्लाना, समाजसेवी राजकुमार गोयल, सुभाष अनेजा, राजकुमार भोला, विनोद कुमार, कमलेश रानी, सीमा भोला, ऊषा, रितेन, अर्षति सहित अनेक सामाजिक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मनुष्य के जीवन में पेड़ों का महत्व जल बिन मछली जैसा
डिप्टी स्पीकर प्रतिनिधि राजन चिल्लाना, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि हमारी प्रकृति की सुंदरता पेड़-पौधों पर निर्भर है। मनुष्य के जीवन में पेड़ों का महत्व जल बिन मछली जैसा है। पेड़ों से हमें छाया, मीठे फल, औषधि, लकडिय़ां प्राप्त होती है। पेड़-पौधे हमें प्राकृतिक आपदाओं से बचाओं से बचाते हैं। मनुष्य कार्बन-डाइ-ऑक्साइड छोड़ते हैं, जो पौधे सोख लेते हैं। जितने अधिक पेड़-पौधे होंगे उतना वातावरण में ऑक्सीजन का निवास होगा।
पेड़ो को संरक्षित करने के लिए जनजागरण व जनसहयोग की आवयश्कता है। हमारी आने वाली पीढिय़ों को सुखी व समृद्ध बनाने के लिए वन और पेड़ो जैसे प्राकृतिक संसाधनों की एहमियत को समझना होगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अपने जीवन के खास दिनों को पौधारोपण कर अवश्य मनाएं। डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला, पत्नी सीमा भोला व बेटे कार्तिक भोला ने समाजसेवी संस्थाओं, युवाओं से आह्वान किया कि 19 सितंबर शुक्रवार को स्वयं रक्तदान करने के साथ-साथ अपने साथियों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें।
रक्तदान से बड़ा कोई दान नही
रक्तदान का शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नही होता है। रक्तदान करने वालों के साथ उन असहाय और जरूरतमंद लोगों की दुआएं हमेशा साथ रहती हैं, जिनके लिए उनका दिया हुआ खून काम आता है। वहीं पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह एक-एक पौधा अवश्य लगाएं ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। इसी प्रकार जल का भी जीवन मे बडा महत्व है। जल का बचाना बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़े : Jind News : राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन