Faridabad News : हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा अभियान से जन मानस में देश भक्ति की भावना होगी मजबूत : मनीष यादव

0
69
Faridabad News : हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा अभियान से जन मानस में देश भक्ति की भावना होगी मजबूत : मनीष यादव
कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत करते हुए।
  • हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यशाला हुई सम्पन्न

Faridabad News,(आज समाज) फरीदाबाद। हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा अभियान के प्रदेश सह संयोजक मनीष यादव ने पूरे भाव और ऊर्जा के साथ कहा कि यह अभियान भारत माता के उन सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का प्रयास है जिन्होंने आजादी से पहले और आजादी के बाद भी अपने प्राणों की आहुति दी। तिरंगे का सम्मान हमारी पहचान है। जब देश की सीमा के पार हमारी कोई पहचान होती है, तो वह भारत और तिरंगा होती है। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, हमारी पहचान, हमारा सम्मान है। फरीदाबाद में हमें ऐसा माहौल बनाना है कि जिले का कोई भी कोना तिरंगे की छाया से अछूता न रहे।

तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत एक विशाल जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने, राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले वीर सपूतों को नमन करने, और तिरंगे के सम्मान में जनभागीदारी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत एक विशाल जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन फरीदाबाद में किया गया। कार्यशाला में प्रदेश हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा अभियान के सह संयोजक मनीष यादव ने विस्तृत जानकारी दी ।

फरीदाबाद और फरीदाबाद महानगर जिले की संयुक्त कार्यशाला में प्रमुख रूप से फरीदाबाद भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, फरीदाबाद महानगर अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, अनुराग गर्ग, हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा जिला संयोजक मुकेश शर्मा, सह संयोजक तरनजीत सिंह, मनीष छोंकर, कृष्ण कुमार शर्मा, फरीदाबाद महानगर जिले के इस अभियान के जिला सह संयोजक सुनीता बघेल, झम्मनलाल शर्मा, लाजऱ रंजीत सेन समेत सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष, मंडल संयोजक, मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री एवं भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला को जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल और सोहनपाल सिंह ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़े : Fridabad News : जागरूकता की कमी से बढ़ रहे कार्टिलेज डिटेक्टिव के मरीज : डॉ. राकेश कुमार