J&K Police Raid Faridabad: फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 300 किलो आरडीएक्स बरामद

0
88
J&K Police Raid Faridabad: फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 300 किलो आरडीएक्स बरामद
J&K Police Raid Faridabad: फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 300 किलो आरडीएक्स बरामद

जेएंडके पुलिस ने की छापेमारी, एके-47 के कारतूस भी बरामद
J&K Police Raid Faridabad, (आज समाज), फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में जेएंडके पुलिस ने एक डॉक्टर के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को डॉक्टर के घर से 300 किलोग्राम आरडीएक्स बरामद किया है। डॉक्टर फरीदाबाद में जिस मकान में रहता है। वह किराए पर लिया हुआ है। आरोपी डॉक्टर यहां रहता नहीं था। उसने केवल सामान रखने के लिए कमरा लिया था। डॉक्टर मुजाहिल शकील कश्मीर का रहने वाला है। पुलिस ने डॉक्टर के कमरे में कुल 14 बैग बरामद किए, जिनमें 300 किलो आरडीएक्स, एके 47 राइफल, 84 कारतूस और केमिकल रखा हुआ था।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर शकील ने 3 महीने पहले ही किराये पर कमरा लिया था। रेड के दौरान 10 से 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। इस मामले में 4 राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात से पूरे मामले का कनेक्शन खंगाला जा रहा है।

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंध रखने वाले एक डॉक्टर को पहले गिरफ्तार कर चुकी जम्मू एवं कश्मीर पुलिस

प्राप्त जानकारी अनुसार यूपी के सहारनपुर से जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंधों के चलते अनंतनाग के रहने वाले एक डॉक्टर आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। इसी कड़ी में जेएंडके पुलिस ने फरीदाबाद में किराए पर रह रहे डॉक्टर के कमरे में छापा मारा।

सिर्फ सामान रखने के लिए किराये पर लिया था कमरा

सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर शकील ने कमरा किराये पर लेते हुए मकान मालिक को कहा था कि उसे यहां सिर्फ सामान रखना है। उसके बाद कई बैग यहां रखे गए। बैग में क्या है, ये न मकान मालिक ने पूछा न किसी और ने।

ये भी पढ़ें: एचटेट का रिजल्ट जारी, केवल 14% परीक्षार्थी पास