Panchang And Rashifal: मिथुन, सिंह और मीन राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा आज का दिन

0
86
Panchang And Rashifal: मिथुन, सिंह और मीन राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा आज का दिन
Panchang And Rashifal: मिथुन, सिंह और मीन राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा आज का दिन

शारदीय नवरात्र के आज तीसरे मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: 24 सितंबर 2025 को अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की शारदीय नवरात्रि की तृतीया तिथि है। इस तिथि पर मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा-उपासना की जाती है। इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:09 – 13:39 मिनट तक रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात शुक्र की राशि तुला में होने जा रहा है।

इस गोचर में चंद्रमा आज चित्रा उपरांत स्वाति नक्षत्र से भ्रमण करेंगे। इस गोचर में आज चंद्रमा मंगल के साथ युति बनाएंगे जिससे आज चंद्र मंगल योग बनेगा। जबकि आज सूर्य के दूसरे भाव में चंद्रमा और मंगल के होने से वेशी योग का भी शुभ संयोग बना है। ऐसे में आज का दिन मिथुन, सिंह और मीन राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा।

राशिफल

  • मेष: मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है क्योंकि उसके बाद ही आपके सभी कार्य पूरे होने के आसार हैं। शाम को मेहमानों के आने से परिवार में चहल पहल की स्थिति रहेगी। आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, इसलिए अपने सभी पुराने अटके हुए कार्यों को करने का प्रयास करें। संतान के रोजगार के क्षेत्र में प्रयास आज सफल होंगे।
  • वृषभ: वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन व्यस्तता में बीतने वाला है। कामकाज में आपको आज अधिक सजग रहना होगा। आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपके परिवार के किसी बुजुर्ग की सलाह लाभदायक साबित होगी। छात्रों को उनकी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा। आज शाम के समय आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। आपको आज प्रेमी से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है।
  • मिथुन: मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका काम आज योजना के अनुसार पूरा हो जाएगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई संतोषजनक समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी आपकी हर संभव मदद करेगा। आज जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में कुछ वाद विवाद हो सकता है, इसलिए इससे बचने की कोशिश करें।
  • कर्क: कर्क राशि के लिए आज बुधवार का दिन खचीर्ला रहेगा। आपको अपने खर्च पर आज कंट्रोल करना होगा। विद्यार्थियों की कला और खेल के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होगी। आज शाम के समय आप अपने परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी मित्र अथवा सगे संबंधी से मिलने का भी संयोग बनेगा। आपके पिता की सलाह आपके लिए आज बहुत ही लाभदायक साबित होगी। आपको आज प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी धार्मिक काम में शामिल हो सकते है।
  • सिंह: सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज आर्थिक क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। आपको कर्ज और उधार दिया धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन मे आज आप प्रेम और खुशी पाएंगे। वैसे आपके लिए सलाह है कि जल्दबाजी में कोई काम करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी। यदि कोई निवेश करना चाहता है तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा जीवनसाथी की सलाह से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सुख साधनों में वृद्धि होने से मन को खुशी मिलेगी।
  • कन्या: कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आज का दिन आपका लाभदायक रहेगा लेकिन आपको आज नकारात्मक सोच से बाहर निकलना होगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्यों से कहासुनी होने की आशंका रहेगी। शाम के समय कारोबार व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में कुछ तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है, तभी सफलता मिल पाएगी।
  • तुला: तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो मामला आज सुलझ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। रियल एस्टेट के कारोबार में लाभ होगा। संतान की सफलता की खबर सुनकर आपका मन प्रसन्नता से भर जाएगा। परिवार में आज कोई शुभ कार्य हो सकता है। आज धन वृद्धि के योग भी बने हुए हैं। साहसिक फैसलों का लाभ मिलेग।
  • वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज का दिन प्रभाव मे वृद्धि करने वाला रहेगा। आपके विरोधी और शत्रु आज शांत रहेंगे और चाहकर भी आपका अहित नहीं कर पाएंगे। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपको माता और मातृ पक्ष से धन प्राप्त का योग बना है। व्यापार में आज आपको आज कमाई के अच्छे मौके मिलेंगे। आॅफिस और बिजनेस में आज आपको वरिष्ठ व्यक्तियों से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप रोजमर्रा की जरूरतों के लिए कुछ सामान खरीद सकते हैं। लेकिन आपको अपनी जेब का ध्यान रखना होगा। अतिउत्साह में बजट से बाहर आपका खर्च हो सकता है।
  • धनु: धनु राशि के लिए आज सितारे बताते है कि आपको आज कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको जोखिम वाले काम से बचना चाहिए और यात्रा में सतर्क भी रहना चाहिए। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए खचीर्ला रह सकता है। आपको अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए। घर परिवार में आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए नहीं तो आपके रिश्तों पर इसका प्रतिकूल असर दिख सकता है। संतान की ओर से आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। पिता की सेहत को लेकर आपको आज ध्यान रखने की जरूरत है। कोई अच्छी डील मिल जाने की वजह से आप कुछ अपने लिए सुख साधनों से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
  • मकर: आज बुधवार का दिन मकर राशि के जातको के लिए उत्साहवर्धक रहेगा। आप अपनी योजनाओं को सफल बना पाएंगे। बिजनेस मे आपको आज कोई लाभदायक डील मिल सकती है। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज वाहन सुख मिलेगा। पारिवारिक जीवन मे आपको आज जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ आप आज कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में नए संपर्क बनेंगे। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
  • कुंभ: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। लेकिन आपको आर्थिक लेनदेन के मामले में आज सतर्क रहना होगा। काफी समय से कोई काम रुका हुआ था तो आज वह पूरा हो जाएगा। घर के सदस्यों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। आप लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज आको किसी निकट संबंधी से प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी।
  • मीन: मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो आपको आज अच्छी डील मिल सकती है। व्यापार में आज नए उपकरणों के प्रयोग से आपको लाभ होगा। भाई बहनों से आज किसी बात पर कहासुनी होने की आशंका है, ऐसे में आज आपको संयम और धैर्य से काम लेना होगा। पारिवारिक व्यवसाय में पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज किसी सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र से जुड़कर काम करने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें : दुर्गा मां को बेहद प्रिय है हरसिंगार के फूल