Mahendragarh News : हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी वर्कर्स मैकेनिकल यूनियन की चुनावी बैठक आयोजित

0
64
Mahendragarh News : हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी वर्कर्स मैकेनिकल यूनियन की चुनावी बैठक आयोजित
सर्वसम्मति से चुनाव उपरांत नवनियुक्त प्रधान व कोषाध्यक्ष का स्वागत करते यूनियन सदस्य।
  • कामरेड राजेंद्र सिंह बने प्रधान, धर्मपाल को चुना गया कोषाध्यक्ष

Mahendragarh News(आज समाज) सतनाली। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी वर्कर्स मैकेनिकल यूनियन मुख्यालय चरखी दादरी संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा महेंद्रगढ़ का चुनाव सर्वसम्मति से गांव सुरेहती के बुस्टर पर सम्पन्न करवाया गया। इस दौरान कामरेड राजेंद्र सिंह को प्रधान व धर्मपाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में राज्य सहसचिव सूबे सिंह व जिला प्रधान कौशल यादव, लिना कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार व जिला प्रधान संजय कुमार मौजूद रहे।

सभी के साथ तालमेल रखते हुए यूनियन को करेंगे मजबूत

नवनियुक्त प्रधान कामरेड राजेंद्र सिंह ने अपनी नियुक्ति पर उपस्थित यूनियन पदाधिकारियों का आभार जताया तथा कहा कि वे सभी कर्मचारियों को साथ लेकर उनकी मांगों व समस्याओं को उठाएँगे तथा सभी के साथ तालमेल रखते हुए यूनियन को मजबूती प्रदान करेंगे। इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान का स्वागत भी किया गया। इस मौके पर धर्मपाल, भगवानदास, नरेश, राजू, राजेश, राजो बानो, अनुराधा, रविंद्र, रणवीर, राधेश्याम, सुरेंद्र, कृष्ण, गिरवर सिंह, तरुण कुमार सहित जनस्वास्थ्य विभाग के अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढे : Car Accident : कार से भिडंत में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर