- गांव बडौदा खेत में रखवाली करने गए थे दोनों मृतक किसान
Jind News(आज समाज) जींद। उचाना खंड के गांव बडौदा के खेतों में मंगलवार रात खेत में बने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना का बुधवार को उस समय पता चला जब दोनों मृतक घर वापस नही लौटे। घटना की सूचना मिलते ही उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल नरवाना के शव गृह में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शव की पहचान करना हुआ मुश्किल
गांव बड़ौदा निवासी अशोक (36) अपने साथी अमरजीत (37) के साथ बीती रात खेत में रखवाली करने गया हुआ था। रात को दोनों अशोक के खेत में बने कमरे में चारपाई पर सोए थे। जो बुधवार को कमरे में जली हुई हालात में मृत पाए गए। हालात यहां तक रहे कि अशोक के शव की पहचान भी नही हो पा रही थी। परिजनों को घटना का बुधवार को उस समय पता चला जब काफी देर तक दोनों घर वापस नही लौटे। उन्होंने जब खेत में जाकर देख तो दोनो के शव बुरी तरह जली हालात में थे। कमरे में रखे इन्वर्टर, बैटरियां व वहां रखा अन्य सामान जल चुका था।
दोनों की मौत से मातम
घटना की सूचना पाकर उचाना के डीएसपी संजय कुमार, उचाना थाना प्रभारी दिलबाग सिंह, फोरंेसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और हालातों का जायजा लिया। आशंका जताई जा रही है कि इन्वर्टर, बैटरी में शॉर्ट सर्किट हुआ है। जिसके कारण कमरे में धुआं हुआ और नींद में होने के कारण गैस से बेहोश हो गए। फिर आग ने कमरे को चपेट में ले लिया और दोनों जिंदा जल गए। मृतक अशोक शादीशुदा और दो बच्चों के पिता थे।
जबकि अमरजीत अविवाहित था। दोनों के बीच दोस्ती भी गहरी थी। खेत में रखवाली के लिए दोनों इक्कठे जाते थे। दोनों की मौत से मातम पसर गया। डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढे : Jind News : महामहिम राज्यपाल पहुंचे जुलाना


