Haryana Development Program :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को दो फोरलेन की बहुत बड़ी सौगात दी : सीएम नायब सैनी

0
77
Haryana Development Program :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को दो फोरलेन की बहुत बड़ी सौगात दी : सीएम नायब सैनी
रैली को संबोधित करते हुए सीएम नायब सैनी।
  • नरवाना में नागरिक अस्पताल 50 से सौ बैड का होगा अपग्रेड : सीएम
  • नरवाना में 206 करोड़ 25 लाख के उद्घाटन और शिलान्यास किया : सीएम

Haryana Development Program(आज समाज ) जींद। हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पिछली सरकारों पर हमला बोला और कहा कि आप लोग तालियां बजाते थे लेकिन विकास नही होता था। लोगों की जरूरतों के बारे में किसी ने नही सोचा। विकास की बात कभी नही की गई। पहले यहां केवल राजनीति होती थी लेकिन विकास की बात नही होती थी। हमने इस परम्परा को तोड़ा है। नरवाना को वह विकास और सम्मान दिया है जिसके आप हकदार थे। नरवाना क्षेत्र का भविष्य उज्जवल रहेगा। हमारी सरकार ने जो कहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वो करके दिखाया है।

जींद जिला में कुल 627 घोषणाएं

नरवाना में 206 करोड़ 25 लाख के उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है। सीएम ने कहा कि विपक्ष के लोग लोगों को झूठ बोल कर गुमराह करने का काम करते हैं। लोग कहते हैं कि नरवाना घर हैं उनका, टवीट करते रहते हैं लेकिन करते कुछ नही हैं। कांग्रेस कार्यकाल में विकास नही होता था। वर्ष 2014 से अबतक नरवाना क्षेत्र में विकास के लिए 2,105 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं। कांग्रेस कार्यकाल में मात्र में 607 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अब आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं। 111 घोषणाएं भाजपा ने नरवाना के लिए की थी और 98 को पूरा कर लिया गया है। वहीं जींद जिला में कुल 627 घोषणाएं की थी उनमें से 541 घोषणाएं पूरी कर ली हैं और शेष पर काम चल रहा है।

11 हजार करोड़ रुपये के उद्घाटन

हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को मेला मंडी में आयोजत विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली मंच पर पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार ने मुख्यमंत्री को हल भेंट किया। इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, मंत्री कृष्ण बेदी, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, उचाना विधायक देवेंद्र चतुरभुज अत्री, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, जींद प्रभारी मदनलाल भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को दो फोरलेन की बहुत बड़ी सौगात दी है। एक दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर सोनीपत को जोड़ेगा और दूसरा दिल्ली एयरपोर्ट से बहादुरगढ़ को जोड़ेगा। प्रधानमंत्री ने विकास की गति को और तेज करते हुए 11 हजार करोड़ रुपये के उद्घाटन किए हैं।

दिल्ली से कटरा जाएंगे तो छह घंटे में ओर चंडीगढ़ जाएंगे तो अढ़ाई घंटे में पहुंच जाएंगे। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नरवाना के लोगों को राम-राम बोला है। नरवाना के लोगों ने जो पगड़ी उनके सिर पर रखी है वो इसका पूरा मान रखेंगे। नरवाना को तीन गुणा गति से आगे बढ़ाने का काम करेंगे। हम यहां नरवाना के सुनहरी भविष्य की नींव रखने के लिए एकत्रित हुए हैं। हरियाणा तीन गुणा विकास की गति से आगे बढ़ रहा है। ट्रिप्पल इंजन सरकार की ताकत है कि आज हरियाणा अग्रणीय प्रदेशों में खड़ा है।

सीएम ने दी नरवाना को सौगातें

सीएम ने घोषणा की कि कलौदा खुर्द में स्टेडियम बनाया जाएगा। गांव अमरगढ़ में पशु अस्पताल को लेकर जमीन मुहैया करवाए जाने पर वहां पशु अस्पताल 40 लाख रुपये से बनवा दिया जाएगा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कर्मगढ, बिधराना, दबलैन, दनौदा, हथो, ढाणी स्कूलों के लिए भी वो चार करोड़ 50 लाख रुपये देने की घोषणा करते हैं। नरवाना में नागरिक अस्पताल को अपग्रेड कर सौ बैड का करने की घोषणा की।

अमरगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बिधराना में सब हैल्थ सेंटर को लेकर भूमि उपलब्ध करवाने पर वहां भी बनाने की घोषणा की। नरवाना में नई सब्जी मंडी की जमीन उपलब्ध करवाने पर नई सब्जी मंडी बना दी जाएगी। मेला, धमतान, गढ़ी, दनौदा कलां अनाज मंडियों के निर्माण के लिए पांच करोड़ देने की  घोषणा की। हरियाणा विकास प्राधिकरण सेक्टर बनाने की घोषणा की। टोहाना से धमतान साहिब तक रजवाहे के पुनर्निमाण को लेकर पांच करोड़ की घोषणा की। इसके अलावा कई अन्य विकास घोषणाएं भी की।

ये भी पढ़े : Jan Dhan Holders Update : जनधन खाताधारकों को समय रहते करवानी होगी री-केवाईसी ,अंतिम तिथि 30 सितंबर