Faridabad News : दिपाली से पहले दूधिया रंग से जगमगाएगा फरीदाबाद निगम क्षेत्र : निगमायुक्त

0
83
Faridabad News : दिपाली से पहले दूधिया रंग से जगमगाएगा फरीदाबाद निगम क्षेत्र : निगमायुक्त
रिपेयरिंग का कार्य करते हुए निगम कर्मचारी।
  • निगम क्षेत्र में सडक़ों और बाजारों युद्व स्तर पर किया जा रहा है रिपेयरिंग व बदलाव का कार्य
  • फरीदाबाद को रोशन करने की दिशा में निगम का विशेष अभियान जारी

Faridabad News(आज समाज) फरीदाबाद। दीपावली के पावन पर्व से पूर्व फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में सडक़ों और बाजारों को रोशन करने की दिशा में निगम प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के दिशा-निर्देशों पर नगर निगम की इलेक्ट्रिक ब्रांच पूरे जोश और जिम्मेदारी के साथ स्ट्रीट लाइटों एवं हाई मास्क लाइटों की रिपेयरिंग और मरम्मत का कार्य तेज़ गति से कर रही है। जहां नई लाइट्स की जरूरत है वहां पर नई लाइट लगाने का कार्य चल रहा है।

प्रमुख मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य प्राथमिकता पर

निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली पर फरीदाबाद शहर को जगमग और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से हर वार्ड और प्रमुख मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है। इस बीच कुछ स्थानों से बिना तथ्य जाने यह समाचार प्रकाशित हुआ कि निगम द्वारा दिन के समय ही लाइटें जलाई जा रही हैं।

भ्रांतियों या गलत जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उसे फैलाएं

इस पर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह स्थिति सामान्य रिपेयरिंग प्रक्रिया का हिस्सा है। दरअसल, स्ट्रीट लाइट और हाई मास्क लाइटों की जांच एवं मरम्मत का कार्य रात के समय संभव नहीं है, क्योंकि तकनीकी रूप से मरम्मत के लिए लाइट को चालू करके चेक करना आवश्यक होता है। इसी कारण यह कार्य दिन के समय ही किया जाता है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस संबंध में किसी भी प्रकार की भ्रांतियों या गलत जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उसे फैलाएं।

नगर निगम के कर्मचारी पूरी निष्ठा और मेहनत से दीपावली से पूर्व शहर की सभी प्रमुख सडक़ों, बाजारों और कॉलोनियों को जगमग बनाने में जुटे हुए हैं। फरीदाबाद इंडस्ट्रियल एरिया, एन एच 3 नियर डीएवी कॉलेज,बल्लभगढ़ गर्ग कालोनी,सेक्टर 8 और 9 एरिया सहित सभी जॉन में अलग अलग शिकायतों पर लाइट रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है।

इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी लाइट लगाने और मरम्मत के कार्य चले हुए हैं। निगम आयुक्त ने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम का उद्देश्य है कि दीपावली के पावन अवसर पर शहर की सभी गलियां, सडक़ें और सार्वजनिक स्थल रोशनी से सराबोर रहें ताकि नागरिक त्योहार का आनंद सुरक्षित और उल्लासपूर्ण वातावरण में ले सकें।

यह भी पढ़े : Faridabad News : युवाओं को रास्ता दिखाने के लिए यूथ रेडक्रॉस का पूरे देश में एक विशेष योगदान : बिजेंद्र सौरोत