Indigo Flight Emergency Landing : इंडिगो के विमान में बम की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग

0
90
Indigo Flight Emergency Landing : इंडिगो के विमान में बम की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग
Indigo Flight Emergency Landing : इंडिगो के विमान में बम की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट, 200 यात्री थे सवार

Indigo Flight Emergency Landing (आज समाज), नई दिल्ली : मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट की आज इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस फ्लाइट में 200 यात्री सवार थे और इसमें बम होने की सूचना फ्लाइट टीम को मिलने के बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6ई 762 में करीब 200 यात्री सवार थे। सुरक्षा एजेंसियों ने जांच के बाद इस धमकी को गैर-विशिष्ट बताया।

यह विमान एयरबस ए321 नियो था और सुबह करीब 7:53 बजे सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। एयरलाइन की तरफ से आधिकारिक बयान आना बाकी है। ज्ञात रहे कि दो दिन पहले ही दिल्ली में कई स्कूलों, कॉलेजों और मुख्य रेलवे स्टेशन को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी जिसके बाद जांच में यह एक अफवाह मात्र निकली थी।

पिछले माह भी हुई थी दो बार इमरजेंसी लैंडिंग

ज्ञात रहे कि 31 अगस्त को दिल्ली से मध्यप्रदेश के इंदौर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट आग लगने के संकेत के बाद वापस दिल्ली लौट आई। एयरलाइन ने बताया कि इंदौर जाने वाला एयर इंडिया का एक विमान रविवार, 31 अगस्त की सुबह दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरने वाला एआई2913, कुछ ही देर बाद दिल्ली लौट आया। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया था कि पायलट को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला था।

उन्होंने बताया कि विमान को निरीक्षण के लिए रोक दिया गया और यात्रियों को दूसरे विमान में भेजा जा रहा है, जो जल्द इंदौर के लिए उड़ान भरेगा। प्रवक्ता ने बताया कि कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला था। मानक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, कॉकपिट क्रू ने इंजन बंद करने का निर्णय लिया और सुरक्षित रूप से दिल्ली लौट आए। दिल्ली में विमान बिना किसी समस्या के उतर गया।

22 अगस्त को मुंबई से जोधपुर उड़ान में भी आई थी खामी

वहीं एक सप्ताह पहले 22 अगस्त को मुंबई से जोधपुर के लिए उड़ान भरने वाली एआई645 एक परिचालन समस्या के कारण वापस लौट आई। कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उड़ान को रोकने का फैसला किया और विमान को वापस ले आया। बयान में आगे कहा गया है, मुंबई में हमारी ग्राउंड टीम ने असुविधा को कम करने के लिए तत्काल सहायता प्रदान की।

ये भी पढ़ें : Monsoon Update : अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में देश से विदा होगा मानसून