A grand farewell ceremony : पंजाब राज भवन में तीन वरिष्ठ अधिकारियों को विदाई देने हेतु एक गरिमामय समारोह का आयोजन तीनों अधिकारियों को सम्मानित किया

0
105
A grand farewell ceremony was organised at Punjab Raj Bhawan to bid farewell to three senior officers and all three officers were honoured.

Chandigarh News(आज समाज नेटवर्क) चंडीगढ़। चंडीगढ़ पंजाब राज भवन में शनिवार सायं तीन वरिष्ठ अधिकारियों को विदाई देने हेतु एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजीव वर्मा को दिल्ली के मुख्य सचिव के रूप में स्थानांतरण पर तथा अजय चगती, और रमेश गुप्ता, राज्य सूचना अधिकारी, को उनके सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई।समारोह के दौरान चंडीगढ़ के नव नियुक्त मुख्य सचिव श्री एच. राजेश प्रसाद का हार्दिक स्वागत भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने की। उन्होंने तीनों अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित किया।लेडी गवर्नर अनीता कटारिया भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।अपने संबोधन में माननीय राज्यपाल ने राजीव वर्मा के ईमानदार, परिश्रमी एवं कुशल प्रशासनिक कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री वर्मा के नेतृत्व में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल कीं, जिनमें देश में पहली बार तीन नए आपराधिक कानूनों का सफल क्रियान्वयन तथा बिजली क्षेत्र का निजीकरण प्रमुख हैं।

पिछले डेढ़ वर्षों में चंडीगढ़ में हुए विकास कार्य श्री वर्मा के सक्षम नेतृत्व, मार्गदर्शन और सतत निगरानी का परिणाम हैं

राज्यपाल ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में चंडीगढ़ में हुए विकास कार्य श्री वर्मा के सक्षम नेतृत्व, मार्गदर्शन और सतत निगरानी का परिणाम हैं। उन्होंने उन्हें दिल्ली के मुख्य सचिव के रूप में नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।
पूर्व मुख्य सचिव (यूटी एमएचए) राजीव वर्मा ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के मार्गदर्शन और नेतृत्व में कार्य करने के अवसर के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग करने वाले चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों का भी हृदय से धन्यवाद किया।

नव नियुक्त मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने प्रशासक द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया

राज्यपाल ने अजय चगती और श्री रमेश गुप्ता को भी सेवानिवृत्ति उपरांत सुखद, संतुष्ट एवं सार्थक जीवन की शुभकामनाएँ देते हुए, उनकी सार्वजनिक सेवा में दी गई मूल्यवान योगदान की सराहना की।समारोह के दौरान प्रशासक ने औपचारिक रूप से चंडीगढ़ के नए मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद का स्वागत किया और उनके नेतृत्व में प्रशासन के उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।नव नियुक्त मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने प्रशासक द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वे विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सभी हितधारकों के साथ निकट सहयोग में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि न्याय, निष्पक्षता, पारदर्शिता और कार्यकुशलता उनके प्रशासन के मूल सिद्धांत रहेंगे और जनहित सर्वोपरि रहेगा।कार्यक्रम में विवेक प्रताप सिंह राज्यपाल के प्रमुख सचिव, मंदीप सिंह ब्रार, गृह सचिव, दिप्रवा लकड़ा, वित्त सचिव, प्रेरणा पूरी, शिक्षा सचिव तथा चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े:- Chandigarh Breaking News : पिछली सरकारों ने पंजाब को नशे में धकेला : मान