Yoga Exercise Camp : सात दिवसीय योग व्यायाम जीवन निर्माण शिविर का हुआ समापन

0
57
Yoga Exercise Camp सात दिवसीय योग व्यायाम जीवन निर्माण शिविर का हुआ समापन
शिविर में योगासन कर दिखाते हुए छात्राएं।  
  • प्रत्येक किसान को जहरीली खेती छोड़ कर प्राकृतिक खेती को अपनाना चाहिए : रामनिवास आर्य

Yoga Exercise Camp(आज समाज) जींद। माता चन्नन देवी आर्य कन्या गुरूकुल पिल्लूखेड़ा में सात दिवसीय योग व्यायाम जीवन निर्माण शिविर का बुधवार को समापन हुआ। यह शिविर आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा व वेद प्रचार विभाग गुरुकुल कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित किया गया। समापन अवसर पर गुरुकुल कुरुक्षेत्र से प्रधान राजकुमार गर्ग रहे। उन्होंने बताया कि महामहिम गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के निर्देशन में हरियाणा प्रांत में यज्ञ योग शिविरों वह वेद प्रचार का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कुरुक्षेत्र गुरुकुल के अधिष्टा वेद प्रचारक रामनिवास आर्य ने बताया कि प्रत्येक किसान को जहरीली खेती छोड़ कर प्राकृतिक खेती को अपनाना चाहिए और इस तरीके के अभियान वह पूरे देश में चला रहे हैं। वरिष्ठ वेद प्रचारक महाशय जयपाल ने हवन करवाया और परमात्मा के आदेश वेद को पढऩे का प्रथम कर्तव्य बताया। इस मौके पर गुरुकुल की कन्याओं द्वारा गुरुकुल में व्यायाम योगासन स्तूप निर्माण, डंबल व लेजियम का प्रदर्शन किया गया।

गुरुकुल में हर रोज होता है हवन व योग 

गुरुकुल के प्रधान कपिल देशवाल व उप प्रधान मा. आजाद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। गुरुकुल की प्रधानाचार्य ज्योति ने अपने गुरुकुल की सभी गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुकुल में हर रोज हवन व योग होता है तथा यह सभी विद्यालयों में अनिवार्य होना चाहिए। आज देश में लाखों बीमार व निराश लोगों को योग व प्राणायाम से नया जीवन मिला है।

अमेरिका जैसे विकासशील देशों में दवाओं व नशे पर लाखों लोग बहुत भारी खर्च करते थे लेकिन अब भारतीय योग पद्धति को अपना कर लाखों लोग दवाओं व नशे से मुक्त हो चुके हैं। योग व प्राणायाम करते समय शरीर से जो ऊर्जा उत्पन्न होती है। प्रतिदिन योग करने से शारीरिक फिटनेस, लचीलापन और मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है। तनाव और चिंता कम होती है। मानसिक स्पष्टता और फोकस बेहतर होता है। बेहतर नींद आती है। हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है और रक्तचाप नियंत्रित होता है।