Yamunanagar News : भाजपा की बुड़िया मंडल की विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई : राजेश सपरा 

0
264
Detailed executive meeting of BJP's Budhiya Mandal concluded: Rajesh Sapra
(Yamunanagar News) जगाधरी। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के बुड़िया मंडल की विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, भाजपा में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है, भाजपा में कार्यकर्ता मेहनत करके उच्च पद तक पहुंच सकते हैं, भाजपा कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहकर कार्य करे , यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाए,भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है व कार्यकर्ताओं के सहयोग व आर्शीवाद से भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी लगातार नई नई घोषणाएं कर आम जनता को लगातार राहत देने का कार्य कर रही है, यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा भाजपा सरकार द्वारा लगातार करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, पूर्व मेयर मदन चौहान ने कहा कि भाजपा लगातार ओबीसी वर्ग को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है,सभी भाजपा कार्यकर्ता भाजपा सरकार व भाजपा संगठन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें, भाजपा संगठन बूथ प्रमुख से लेकर पन्ना प्रमुख स्तर तक बना हुआ है व मजबूती से कार्य कर रहा है
यह भी पढ़ें: Jind News : लाठी तथा डंडो से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या, तीन लोग घायल

 यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : जरूरतमंद बच्चों को स्कूली सामान मिला तो लौटी मुस्कान : पारूल खन्ना

 यह भी पढ़ें: Gurugarm News : सीएम नायब सिंह ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को किया सम्मानित