Haryana Weather Update: आज हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक, 3 दिन तक बारिश के आसार

0
116
Haryana Weather Update: आज हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक, 3 दिन तक बारिश के आसार
Haryana Weather Update: आज हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक, 3 दिन तक बारिश के आसार

मौसम विभाग ने आज और कल पूरे प्रदेश में जताई बारिश होने की संभावना
Haryana Weather Update, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा में आज से 3 दिन तक बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, जिस कारण प्रदेश में 5 अक्टूबर तक बारिश होने के आसार बने हुए है। मौसम विभाग का कहना है कि आज और कल पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है।

वहीं 7 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। 8 अक्टूबर दोपहर बाद मौसम साफ होगा और हवा की दिशा भी बदलकर उत्तर-पश्चिम हो जाएगी। 8 अक्टूबर के बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। ठंड बढ़ेगी।

प्रदेश में सामान्य से 33 फीसदी अधिक हुई बारिश

आईएमडी की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार राज्य में सामान्य से 33% अधिक वर्षा हुई है। 1 जून से 30 सितंबर 2025 तक हरियाणा में कुल 568.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि औसत 426 मिमी है।

6 जिलों में हुई सबसे अधिक बारिश

मानसून 24 जून को हरियाणा में पहुंचा और 29 जून तक पूरे राज्य में छा गया। 24 सितंबर को इसकी पूरी तरह से वापसी हो गई। 6 जिलों में सबसे अधिक, 9 जिलों में अधिक और 7 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज की गई। फतेहाबाद जिले में सर्वाधिक 118% अधिक बारिश (572.9 मिमी) दर्ज हुई। वहीं, यमुनानगर में सबसे ज्यादा बारिश 1116.9 मिमी दर्ज हुई।

8 अक्टूबर से बदलेगी हवा की दिशा, बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि 8 अक्टूबर से पहाड़ों से हवाएं मैदानी इलाकों की तरफ चलेगी। इससे लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अभी हरियाणा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास है।

मौसम बदलने के 3 कारण

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव, बंगाल की खाड़ी में बने एक कम दबाव का क्षेत्र बनने और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन बनने से नमी वाली हवाएं उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों की तरफ आने की संभावना है।