Panchang And Rashifal: मिथुन, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा आज का दिन

0
107
Panchang And Rashifal: मिथुन, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा आज का दिन
Panchang And Rashifal: मिथुन, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा आज का दिन

आज बनेगा सुनफा और वेशी योग
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: 05 अक्तूबर 2025 को अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र और गांदा योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त 11:42-12:29 रहेगा। राहुकाल शाम 16:28-17:55 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कुंभ राशि में संचरण करेंगे।

चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से नवम पंचम भाव में रहेंगे। जबकि आज चंद्रमा से दूसरे भाव में शनि के होने सुनफा योग भी बनेगा। जबकि आज सूर्य से दूसरे भाव में बुध के होने से वेशी योग बनेगा। ऐसे में आज का दिन मिथुन, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए लाभदायक और अनुकूल रहेगा।

राशिफल

  • मेष: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कारोबार व्यवसाय के मामले में अनुकूल रहेगा। अगर आप किस काम से यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो आज कारोबार में आपको लाभ का पूरा मौका मिलेगा। परिवार के किसी भी सदस्य से कोई वादा न करें नहीं तो बाद में वादा निभाना कठिन होगा। छात्रों को अपनी परीक्षा को लक्ष्य बनाना होगा तभी सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आपकी लव लाइफ के मामले मे भी आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई सोचा हुआ काम आपका पूरा होगा।
  • वृषभ: वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा है। आपको आज कामकाज की वजह से यात्रा करनी होगी। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपको कोई नया काम मिल सकता है या आप किसी नई योजना की शुरूआत कर सकते हैं। आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। लेकिन बड़ों की सलाह आज आपके काम आएगी। पारिवारिक व्यवसाय में भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
  • मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि आपको आज सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको नौकरी और व्यापार में कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने का भी आपको आज मौका मिलेगा।
  • कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। साथ ही आज सेहत में आपकी नरमी रहेगी। आज आज आवेश में आकर कोई बड़ी गलती कर सकते हैं, इसलिए आपको आज धैर्य से काम लेना होगा। आज आप अपने पिता से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह ले सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद होगा। आपको आज किसी मित्र की मदद से फायदा मिलेगा। लव लाइफ मे आप आज प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बच्चों के लिए आप आज कुछ सरप्राइज भी प्लान कर पाएंगे।
  • सिंह: सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन कामकाज और पारिवारिक जीवन के मामले में अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक विरोधी आज आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी रुचि बनी रहेगी और आप आज सामाजिक कार्यो में भी सहभागी बनेगे। आर्थिक मामलो में दिन खचीर्ला रहेगा लेकिन खर्च आज शुभ कार्यों और जरूरी कार्यो में होने से आप राहत की सांस लेंगे। आज शाम को परिजनों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी अच्छी खबर से आपका मन आनंदित होगा।
  • कन्या: कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र के मामले में अनुकूल रहेगा। आप आज कुछ नया और रचनात्मक कर सकते हैं जिससे आपको प्रसन्नता होगी। सितारे कहते हैं कि आज कारोबार व्यापार में आपको लाभदायक परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ आपके आज प्रेम और सकारात्मक भाव बना रहेगा। किसी मित्र या पड़ोसी के व्यवहार से आपका मन आज भावुक हो सकता है। शाम के समय किसी मांगलिक कार्यक्रम में आप शामिल हो सकते हैं। आपको आज किसी अधूरे काम को पूरा कर पाने में सफलता मिलेगी। कारोबार में कमाई के लिहाज से शाम का समय अनुकूल रहेगा।
  • तुला: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। किसी मित्र या सहकर्मी की मदद से आपको आज फायदा होगा। आपके सितारे बताते हैं कि, आप आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ ले पाएंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, तभी कार्य में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको आज क्रोध पर कंट्रोल करना होगा। आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए आप घर की व्यवस्था को बेहतर कर पाएंगै। आपका मन आज धर्म कर्म मे भी लगेगा।
  • वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं या कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। यदि कोई पारिवारिक क्लेश चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा। आपको आज घरेलू जरूरतों के लिए कुछ खरीदारी करनी होगी। किसी मित्र की मदद से भी आपको आज फायदा हो सकता है। कोई संबंधी या परिचित आज आपके घर मिलने आ सकता है। वाहन सुख का भी योग बना हुआ है।
  • धनु: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। लेकिन सेहत के मामले मे आपको आज सतर्क रहना होगा। आप आज अपनी सक्रियता और परिश्रम से सफलता पाएंगे। नौकरी व्यापार मे आपको आज सफलता मिलेगी। अगर आप कारोबार व्यापार में कुछ नया बदलाव करेंगे तो आपके लिए यह फायदेमंद होगा। आप आज घर की साफ सफाई और व्यवस्था में जीवनसाथी की मदद करेंगे। कहीं से आप आज सरप्राइज लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ मिलेगा।
  • मकर: मकर राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन घर परिवार के मामले में अच्छा रहेगा। आप आज दिन के आरंभ से ही अपनी योजनाओं को पूरा करने में लग जाएंगे। आपको आज धन संपत्ति का लाभ मिलेगा जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला है तो आज सुलझ सकता है। आर्थिक मामलों में आपको आज सफलता मिलेगी। आपकी कमाई में वृद्धि होने से आपको खुशी मिलेगी। किसी मित्र के साथ आप मनोरंजक समय बिताएंगे।
  • कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। नौकरी कारोबार मे आपको आज उन्नति का मौका मिलेगा। आपको आज पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा, आपके आर्थिक प्रयास आज सफल होगे। आपको आज मनपसंद भोजन का आनंद मिलने वाला है। आप आज का दिन किसी अधूरे काम को पूरा करने मे भी लगा सकते है। जो लोग नौकरी में बदलाव का प्रयास कर रहे हैं उनको आज किसी परिचित की मदद मिल सकती है। आप आज धर्म कर्म के काम मे भाग ले सकते हैं।
  • मीन: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आप आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आपका मान सम्मान आज बढा रहेगा। सितारे कहते हैं कि, आज आपको किसी दिखावे में पड़ने से बचना चाहिए। अपने व्यापार के रुके हुए कार्यों को करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कारोबार व्यापार को विस्तार देने के लिए आज कुछ निवेश भी कर सकते हैं। पिता और बड़े भाई से आपको आज सहयोग मिलेगा। शाम का समय आपका आज मनोरंजक और सकारात्मक रहेगा।

ये भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा के दिन इन 5 चीजों का करें दान