Monsoon Session Haryana Assembly: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखरी दिन

0
69
Monsoon Session Haryana Assembly: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखरी दिन
Monsoon Session Haryana Assembly: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखरी दिन

मुख्यमंत्री सीएम नायब सैनी के जवाब को लेकर विपक्ष में रोष
Monsoon Session Haryana Assembly, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का आज चौथा और आखरी दिन है। आज भी सदन की कार्यवाही हंगामेदार रहने की संभावाना है। गत दिवस सीएम ने अपने जवाब में लॉ एंड आॅर्डर को लेकर कांग्रेस के कार्यकाल और बीजेपी सरकार के कार्यकाल को लेकर तुलनात्मक स्पीच दी। इसके अलावा 2005 से लेकर 2014 में हुए बड़े अपराधों को भी सदन में रखा।

जिसको लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा काफी नाराज दिखे और उन्होंने सदन में चर्चा का बहिष्कार कर दिया। सीएम नायब सैनी के इस बयान से विपक्ष में रोष है। आज की चर्चा के दौरान भी सदन में इस मुद्दे का असर दिख सकता है। संभावना है कि विधायी कार्य कम होने के कारण सत्र की कार्यवाही सिंगल सिटिंग में ही पूरी कर ली जाएगी।

सीएम बोले- ये सच भी नहीं सुन सकते

प्रदेश के लॉ एंड आॅर्डर को लेकर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के बाद सीएम के जवाब को लेकर कांग्रेस के विधायकों ने सदन से वॉक आउट कर दिया। सीएम के बयान पर हुड्डा ने आपत्ति जताई। उन्होंने सीएम सैनी से कहा कि आप सदन की गरिमा रखें। इसके बाद कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

इस पर सीएम नायब सैनी ने कहा, ये सच सुन नहीं सकते, न ही बोल सकते हैं। इसलिए, इनकी सदन छोड़ने की आदत बनी हुई है। पुलिस के डर से कई गैंगस्टर हरियाणा छोड़कर चले गए। वहां भी छिप कर रह रहे हैं।

भाजपा विधायक ने प्रेम विवाह पर कानून बनाने की मांग की

वहीं सदन की तीसरे दिन की कार्यवाही के दौरान सफीदों से भाजपा विधायक ने रामकुमार गौतम ने कहा कि आजकल हर घर में एक बड़ी समस्या है कि लड़के-लड़कियां घर से भागकर शादी कर लेते हैं। सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए जिससे शादी करने के लिए दोनों को अपने माता-पिता की अनुमति लेनी जरूरी हो।

सीएम आवास आवास के रास्ते में 500 गड्ढे: अशोक अरोड़ा

थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने शून्यकाल में खराब सड़कों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मुझे बड़ा दुख है कि सीएम सिटी होने के बाद भी ये हाल है। मुख्यमंत्री आवास तक जो रास्ता जाता है, उस पर करीब 500 गड्ढे हैं। अब जो सड़कें बनी हैं, वह भी टूट गई हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। अरोड़ा ने कहा कि गांधी नगर एरिया में एक बस्ती है, यहां पर 2500 से अधिक मकान हैं, इन्हें मालिकाना हक दिया जाए।

दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए

विधानसभा सत्र के आज आखरी दिन दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं। पहला प्रस्ताव इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल और अर्जुन चौटाला की ओर से लगाया गया है। इस प्रस्ताव में कलेक्टर रेट में वृद्धि के संबंध में चर्चा की जाएगी। दूसरी ध्यानाकर्षण प्रस्ताव कांग्रेस के विधायक इंदूराज सिंह नरवाल ने लगाया है। इस प्रस्ताव में हरियाणा के पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ भेदभाव के संबंध में चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़े : हरियाणा में भाजपा जल्द करेंगी चेयरमैनों की नियुक्तियां