Delhi News : दिल्ली में जलभराव का जल्द होगा स्थाई समाधान : सीएम

0
80
Delhi News : दिल्ली में जलभराव का जल्द होगा स्थाई समाधान : सीएम
Delhi News : दिल्ली में जलभराव का जल्द होगा स्थाई समाधान : सीएम

कहा, 8000 करोड़ से सुधरेगी दिल्ली की ड्रेनेज प्रणाली, 303 परियोजनाएं शुरू

Delhi News (आज समाज), नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में जलभराव व ड्रेनेज सिस्टम एक प्रमुख समस्या बनी हुई है। यह समस्या पिछले कई दशकों से है। हर बार विधानसभा चुनाव में यह प्रमुख मुद्दा भी बनती है। लेकिन इसका स्थाई समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। दिल्ली की वर्तमान भाजपा सरकार ने दिल्ली के लोगों को इस समस्या से राहत दिलाने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं।

इस बारे में मुख्यमंत्री ने बताया कि 8000 करोड़ रुपये की लागत से 303 ड्रेनेज परियोजनाओं पर जल बोर्ड काम कर रहा है, जिसमें नालों का पुनर्विकास, जलभराव का स्थाई समाधान, आधुनिक पंप हाउस और डी-सिल्टिंग किया जा रहा है। जल बोर्ड से अनधिकृत कॉलोनियों में वर्षा जल के सीवर में मिलने की समस्या पर रोक लगाने के लिए तत्काल एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं।

हर घर नल से जल मिशन को पूरा करेंगे

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के हर घर नल से जल मिशन को सफल बनाने में दिल्ली सरकार पूरी ताकत से जुटी है। राजधानी में जल वितरण में समानता और सभी लोगो तक पानी की पहुंच को प्राथमिकता दी जाएगी। जल बोर्ड की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार किया गया है। दिल्ली जल प्रबंधन में बेहतर होगी।

यमुना सफाई को जन आंदोलन बनाएगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना की सफाई को जन आंदोलन बनाने के लिए सरकार व्यापक जागरूकता अभियान चलाएगी। इसमें नागरिकों को नदी संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। वे हर माह यमुना सफाई कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगी और नदी के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर अधिकारियों से फीडबैक लेंगी। यह पहल दिल्लीवासियों को स्वच्छ यमुना के सपने को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार ने यमुना को स्वच्छ और जीवंत बनाने के लिए 45 सूत्री एक्शन प्लान तैयार किया है, जिसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। योजना का लक्ष्य नदी को प्रदूषणमुक्त कर इको-सिस्टम को पुनर्जीवित करना और दिल्लीवासियों के लिए इसे सुंदर बनाना है।

ये भी पढ़ें : Delhi Weather Update : दिल्ली में दस्तक देने को मानसून तैयार