Delhi Weather Update : दिल्ली में दस्तक देने को मानसून तैयार

0
80
Delhi Weather Update : दिल्ली में दस्तक देने को मानसून तैयार
Delhi Weather Update : दिल्ली में दस्तक देने को मानसून तैयार

मौसम विभाग ने जारी किया बुलेटिन सोमवार तक राजधानी में पहुंच जाएगा मानसून

Delhi Weather Update (आज समाज), नई दिल्ली : इस साल का मानसून सीजन शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार यदि मानसून की गति सही रही और जिस तरह से वह पूरे देश को कवर कर रहा है। इसके अनुसार रविवार देर रात या फिर सोमवार को राजधानी दिल्ली में दस्तक दे सकता है।

ज्ञात रहे कि पिछले 24 घंटे में दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उतराखंड के अधिकांश हिस्सों, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों और लद्दाख के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

कई जगह हुई बारिश और चली ठंडी हवाएं

मानसून आने से पूर्व दिल्ली एनसीआर में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई इसके साथ ही तेज ठंडी हवाएं चलीं जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री कम 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम दर्ज हुआ। रिज इलाके में सबसे कम अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि शाम 5:30 बजे तक 006.2 मिमी बारिश दर्ज हुई।

राहत के साथ लोगों को सता रहा आफत का डर

एक तरफ जहां मानसून लोगों के लिए राहत लेकर आने को बेताब है वहीं लोगों को जलभराव से डर लग रहा है। मानसून के दौरान दिल्ली में जलभराव की समस्या सबसे ज्यादा होती है। हर बार जलभराव के चलते कई लोगों की डूबने से मौत भी होती है। दिल्ली की वर्तमान भाजपा सरकार पिछले कई माह से दिल्ली में मुख्य नालों की सफाई करवा रही है ताकि बारिश के दिनों में किसी तरह की परेशानी न हो लेकिन बीते मंगलवार को हुई बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी थी और जगह-जगह हुए जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।