कहा, भारत हर हाल में 2047 तक बनेगा विकसित अर्थव्यवस्था
Business News Hindi (आज समाज), बिजनेस डेस्क : भारतीय अर्थव्यवस्था पर पूरी तरह विश्वास जताते हुए भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत तेजी से बढ़ी हुई अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जब हम अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएंगे, तो दुनिया की कोई भी ताकत भारत को एक विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनने से नहीं रोक सकती। और यह तकनीक को अपनाए बिना, डिजिटल दुनिया में हो रही गतिविधियों से अवगत कराए बिना, और दुनिया भर में हमारी व्यापारिक साझेदारियों को बढ़ाए बिना संभव नहीं है। और यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि भारत को दुनिया का एक विश्वसनीय साझेदार माना जाए।
सही दिशा में बढ़ रही अर्थव्यवस्था
गोयल ने कहा कि सरकार घरेलू अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचे के निर्माण और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के विस्तार के लिए कई पहल कर रही है। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को यह बात कही। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) के छठे संस्करण में बोलते हुए मंत्री ने आज यह भी कहा कि दुनिया भारत को विश्वास और भरोसे के साथ देखती है। भारत उच्च गुणवत्ता वाली प्रतिभा, कौशल, वस्तुओं और सेवाओं की गारंटी देता है और समय पर डिलीवरी के लिए प्रतिबद्ध है। गोयल ने कहा कि फिनटेक दुनिया में भागीदार से लेकर अब प्रमुख वास्तुकार बनने तक, भारत वैश्विक पहलों का नेतृत्व कर रहा है।
विकसित अर्थव्यवस्था बनने के लिए हम सामूहिक रूप से प्रतिबद्ध
गोयल ने आगे कहा कि जब भारत 2047 तक 30, 32 या 35 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा रखता है। आप देखेंगे कि इसे हासिल करना बहुत संभव है… कुछ ऐसा जिसे हासिल करने के लिए हम सभी सामूहिक रूप से प्रतिबद्ध हैं”। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी ओर से बुनियादी ढांचे के विकास और उपभोग आधारित वृद्धि के दोनों स्तंभों पर आधारित घरेलू अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए बड़े कदम उठा रही है।
विश्व बैंक ने बढ़ाया जीडीपी विकास दर अनुमान
मेरिका द्वारा लगाए गए भारी भरकम टैरिफ व अन्य वैश्विक अनिश्चित्ताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार विकासशील है। यही कारण है चालू वित्तीय वर्ष में विश्व के अन्य विकासशील देशों की तुलना में भारत की विकास दर बेहतर है। विश्व की प्रमुख रेटिंग एजेंसियों के साथ-साथ आरबीआई और अब विश्व बैंक ने भी भारत की विकास दर में पहले की अपेक्षा ज्यादा विकास की उम्मीद जताई है।
मंगलवार को भारत की चालू वित्तीय वर्ष की वृद्धि दर का अनुमान 6.3% से बढ़ाकर 6.5% कर दिया। बैंक ने कहा कि उपभोक्ता खर्च में लगातार मजबूती के चलते भारत देश के सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बने रहने की उम्मीद है। हालांकि, विश्व बैंक ने चेतावनी दी कि अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर लगाए गए 50 प्रतिशत शुल्क अगले वर्ष देश की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव डाल सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Gold Price Update : सोना 2600 रुपए हुआ महंगा, चांदी भी चमकी