Swami Gyananand Maharaj : 23 दिसंबर को हर कोई एक मिनट एक साथ गीता पाठ पढ़कर सद्भवना, प्रेम और शांति का संदेश दें : स्वामी ज्ञानानंद महाराज

0
390
Swami Gyananand Maharaj
Aaj Samaj (आज समाज),Swami Gyananand Maharaj, पानीपत : 23 दिसंबर को हर कोई एक मिनट एक साथ गीता पाठ पढ़कर सद्भवना, प्रेम और शांति का संदेश दें। गीता हिंदुओं की आस्था का ग्रंथ जरूर है, लेकिन यह हिंदू ग्रंथ नहीं है। गीता तो संपूर्ण मानव कल्याण का ग्रंथ है। इसलिए हर बार की तरह इस बार भी सभी जाति, धर्म, समुदाय व क्षेत्रों के लोग एक साथ मिल 23 दिसंबर को सुबह 11 बजे गीता पाठ करें। यह आह्वान स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने सेक्टर-25 स्थित निधिवन गार्डन के सभागार में किया। उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर को पहली बार जम्मू में भी गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। इसको लेकर सोमवार को जम्मू में मीटिंग रखी गई है। दिल्ली के विज्ञान भवन में गीता जयंती महोत्सव में पूरे राष्ट्र के हर नागरिक को शामिल होने का आह्वान किया गया। हरियाणा शिक्षा बोर्ड के सहयोग से सभी स्कूलों में गीता के पाठ के लिए सहयोग मांगा गया है। मौके पर वेद प्रकाश गोसाई, राधे राधे महाराज, ब्रह्मऋषि श्रीनाथ, विजय वशिष्ठ, किशोर गोस्वामी, मेयर अवनीत कौर, पूर्व मेयर सरदार भूपेंद्र सिंह, पार्षद अंजलि शर्मा, पार्षद रविंद्र भाटिया, गजेंद्र सलूजा, कृष्ण रेवड़ी, अजय हुड़िया मौजूद रहे।

सुबह 10:30 से 11:30 के बीच 5,160 वर्ष पहले दिया गीता संदेश
उन्होंने दावा किया कि आज से 5,160 वर्ष पूर्व 23 दिसंबर के दिन सुबह 10:30 से 11:30 के बीच ही भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन के गीता का संदेश दिया था। इसलिए इस बार गीता पाठ का समय सुबह 11 बजे रखा गया है।

यह भी पढ़ें  : Prime Minister Narendra Modi : प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व पर फिर लगी जनता की मुहर, भाजपा ने दर्ज की तीन राज्यों में जीत दर्ज : जगमोहन आनंद

यह भी पढ़ें  : Bus Caught Fire :चलती बस में स्पार्क, लगी आग, 15 मिनट में जल कर हुई सवाह।

Connect With Us: Twitter Facebook