Prime Minister Narendra Modi : प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व पर फिर लगी जनता की मुहर, भाजपा ने दर्ज की तीन राज्यों में जीत दर्ज : जगमोहन आनंद

0
120
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
  • तीन राज्यों में जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
  • जीत का सिलसिला ऐसे ही रहेगा जारी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में फिर बनेगी सरकार

Aaj Samaj (आज समाज),Prime Minister Narendra Modi, प्रवीण वालिया, करनाल, 4 दिसंबर :
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की वजह से आज भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। जीत का यह कर्म यूं ही आने वाले दिनों में हरियाणा में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में जारी रहेगा। यह शब्द मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर जगमोहन आनंद ने जीत का जश्न मनाते हुए कहे।

इस दौरान उन्होंने समस्त भारतीय जनता पार्टी परिवार, प्रदेशवासियों व देशवासियों को इस जीत की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कुशल नेतृत्व का असर है कि निरंतर अलग-अलग राज्यों में भाजपा की सरकारें बन रही हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह हरियाणा में भी आगामी नगर निगम चुनावों, लोकसभा चुनावों और विधानसभा चुनावों में जीत का सिलसिला जारी रहेगा और पुन: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।

जीत से स्पष्ट पूरे देश के मन में मोदी-

मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर जगमोहन आनंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की इस जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पूरे देश के मन में मोदी है। इस चुनाव को लोकसभा चुनाव का सेमिफाइनल माना जा रहा था, जिसमें भाजपा ने जीत दर्ज की है। इस जीत ने साबित कर दिया है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में कितना विश्वास करती है। यह जीत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व की जीत है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में फिर बनेगी हरियाणा में सरकार-

मीडिया कॉर्डिनेटर जगमोहन आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। परिवार पहचान पत्र हो या चिरायु योजना, हर योजना से वंचित व पात्र परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। सबका साथ-सबका विकास के साथ-साथ बिना भेदभाव के हरियाणा-एक, हरियाणवी-एक की भावना से मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के हर कोने में विकास कार्य करवा रहे हैं। इसी के चलते आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 10 की 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इसके साथ-साथ प्रदेश में तीसरी बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें  : Tantra Vidya : तंत्र विद्या ने ली चौगामा गांव के संदीप की जान, पूरा गांव पहुंचा जिला सचिवालय करनाल, दीवाली पर यमुना से मिला था शव

यह भी पढ़ें  : Bus Caught Fire :चलती बस में स्पार्क, लगी आग, 15 मिनट में जल कर हुई सवाह।

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE