
- रेवाड़ी विधायक ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया नमन
Rewari News(आज समाज नेटवर्क) रेवाड़ी। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ दोनों विभुतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया।इस अवसर पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि आज दो महान विभूतियों की जयंती है। हम सभी को दोनों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी से सर्वप्रथम स्वच्छता का नारा दिया था।
उसी तर्ज पर हमारी ओर से भी रेवाड़ी को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए आई लव रेवाड़ी मुहीम के तहत आमजन में स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक ऐसा यज्ञ हैं, जिसमें सभी की आहुति आवश्यक है। इसलिए हम सभी अपने शहर को स्वच्छ बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लाल बहादुर शास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने अपने प्रधानमंत्री काल में देश को तेजी के साथ आगे ले जाने के लिए जो नीतियां अपनाई, उनकी आज भी सराहना हो रही है।
उनकी कार्यप्रणाली को देखते हुए उन्हें भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर युवा नेता राहुल यादव, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन दीपक मंगला, अनिल सैनी, राजेंद्र पटेल समेत काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़े:- Rewari News : त्यौहारों को मद्देनजऱ रखते हुए सुरक्षा के किए पुख्ता इतंजाम : हेमेंद्र कुमार मीणा