Panipat Yamuna Embankment : तटबंध में आई दरार को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य प्रगति पर

0
454
Panipat Yamuna Embankment
Panipat Yamuna Embankment
Aaj Samaj (आज समाज),Panipat Yamuna Embankment, पानीपत :  यमुना में जल स्तर बढ़ने के कारण तटबंध में आई दरार को भर दिया गया है और इसे मजबूती प्रदान करने के लिए तेज गति से कार्य प्रगति पर है। शनिवार को उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने तटबंद्घ पर चल रहे कार्य को देखा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब तक तटबंध की मजबूती न हो जाए तब तक दिन रात काम जारी रखें। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने तटबंध  पर मिट्टी भरने का काम करा रहे सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे काम में तेजी लाएं और जल्द से जल्द तटबंध को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मेहनत के लिए उन्हें सराहा भी। एसडीएम समालखा अमित कुमार की देखरेख में शनिवार को सिंचाई विभाग के एक्स ई एन सुरेश कुमार सैनी, एसडीओ सर्व जीत आदि कार्य को गति देने में डटे रहे।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 15 July 2023 : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है, पढ़ें अपना सम्पूर्ण दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें : Drone Pilot Training : बसताड़ा में दिया जाएगा ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण, 5 दिन का रहेगा कोर्स

Connect With Us: Twitter Facebook