Drone Pilot Training : बसताड़ा में दिया जाएगा ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण, 5 दिन का रहेगा कोर्स

0
217
ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण
ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण
  • प्रशिक्षण से पहले इच्छुक व्यक्ति को सी.एस.सी. से करवाना होगा रजिस्ट्रेशन-विनोद शर्मा

Aaj Samaj (आज समाज), Drone Pilot Training, प्रवीण वालिया,करनाल 14 जुलाई :
ड्रोन क्या है, यह कैसे काम करता है, इसे कैसे उड़ाया जाता है। ड्रोन कितने प्रकार के होते हैं तथा इनका प्रयोग कहां-कहां किया जाता है। ड्रोन का रख-रखाव और उपयोग करने की सावधानियां कौन सी हैं। इन सब विषयों की जानकारी हासिल हासिल करने के लिए बसताड़ा स्थित आर.पी.आई.आई.टी. में 5 दिन का कोर्स शुरू किया गया है।

सी.एस.सी. से करवाना होगा रजिस्ट्रेशन-विनोद शर्मा

इच्छुक व्यक्ति की आयु 18 से 65 वर्ष होनी चाहिए तथा वह 10वीं पास होना चाहिए। कोर्स के दौरान रहने की सुविधा भी मिलेगी। यह भारत सरकार से प्रमाणित है। सी.एस.सी. यानि कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि उपरोक्त प्रशिक्षण लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति को सबसे पहले किसी भी सी.एस.सी. में अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन वीलेज लेवल एंटरप्रोन्योर करेंगे।

कैसे करेंगे, इसे लेकर आर.पी.आई.आई.टी. में आज करीब 90 वी.एल.ई. को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा सीएससी से जोड़ी गई कुछ नई सेवाओं की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर सी.एस.सी. हरियाणा के ए.जी.एम. प्रभजोत सिंह तथा स्टेट हैड आशीष कुमार भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Gurudwara Dashmesh Prakash Sahib : यमुना नदी का पानी तट पर स्थित गुरूद्वारा साहिब में नहीं करता है प्रवेश, दोनों समय यमुना नदी को लगाया जाता हैँ लगर प्रशाद का भोग

यह भी पढ़ें : Indian Postal Department : चिंता छोड़ें, पोस्ट ऑफिस से मंगाएं गंगोत्री का गंगाजल

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE