Palwal News : प्रदेश के बाढ़ और बारिश से प्रभावित किसानों के लिए 5 हजार करोड़ रुपए की देनी चाहिए आर्थिक सहायता

0
75
Palwal News : प्रदेश के बाढ़ और बारिश से प्रभावित किसानों के लिए 5 हजार करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देनी चाहिए
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए।
  • किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो सडक़ से लेकर संसद तक आंदोलन करेंगे : देवेंद्र सोरौत

Palwal News(आज समाज)होडल। जननायक जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सोरौत ने होडल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया देवेंद्र सोरौत ने सबसे पहले अपनी नियुक्ति पर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री भाई दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता भाई दिग्विजय चौटाला एवं शीर्ष नेतृत्व का का आभार व्यक्त किया।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए सोरौत ने कहा की बाढ़ के हालात को देखते हुए हरियाणा प्रदेश को सबसे पहले बाढ़ ग्रस्त प्रदेश घोषित करना चाहिए केंद्र सरकार को चाहिए कि हरियाणा को कम से कम 5 हजार करोड़ की मदद दें।

किसान गरीब मजदूरों के साथ अन्याय

पिछले दिनों भाजपा सरकार ने किसानों को प्रति एकड़ 7 से 15 हजार रुपए प्रति एक एकड़ देने का वादा किया है जो की ऊंट के मुंह में जीरे के समान है आमतौर से एक एकड़ में लागत कम से कम 20 से ₹25 हजार आती है जबकि सालाना पट्टा 60 हजार से 70 हजार रुपए प्रति एकड़ का होता है यह किसान गरीब मजदूरों के साथ अन्याय है।

आज तकरीबन हरियाणा के करीब 5 हजार गांव में लगभग तीन से चार लाख किसानों की लगभग 25 लाख एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है और सबसे बड़ी बात अगली फसल की बुवाई भी संभव नहीं दिखती। उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार को अति शीघ्र इसकी उचित व्यवस्था करनी चाहिए। जननायक जनता पार्टी किसान मजदूर गरीबों के साथ खड़ी है अगर सरकार ने उचित प्रबंध नहीं किया तो जननायक जनता पार्टी प्रदेश स्तर पर सडक़ों पर उतरकर संघर्ष का रास्ता अपनाएगी।

यह भी पढ़े : Faridabad News : रामलीला मंचन : विभिन्न कला समूह पूर्वाभ्यास जुटे