Maa Kalratri: भय, अंधकार और नकारात्मक शक्तियों का नाश करती है मां कालरात्रि

0
52
Maa Kalratri: भय, अंधकार और नकारात्मक शक्तियों का नाश करती है मां कालरात्रि
Maa Kalratri: भय, अंधकार और नकारात्मक शक्तियों का नाश करती है मां कालरात्रि

साधक को साहस शक्ति और आत्मविश्वास प्रदान करती हैं मां कालरात्रि, जाने मां मां कालरात्रि को प्रसन्न करने के उपाय
Maa Kalratri, (आज समाज), नई दिल्ली: शक्ति की पूजा के इस पावन पर्व में सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि जो मां के इस रूप की पूजा पूरे मनायोग करते हैं उनको मां साहस शक्ति और आत्मविश्वास प्रदान करती हैं। मां कालरात्रि का शुभ रंग नीला या ग्रे माना जाता है। मां का यह स्वरूप भय, अंधकार और नकारात्मक शक्तियों का नाश करता है। मां कालरात्रि की आराधना से भक्तों के आसपास की बुरी शक्तियां खुद ब खुद खत्म हो जाती हैं। इससे भक्त को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। कार्य की बाधाएं दूर हो जाती हैं। इसलिए मां के इस स्वरूप को शुभंकरी भी कहा गया है।

मां दुर्गा का सप्तम रूप है देवी कालरात्रि

नवरात्र की देवी कालरात्रि मां दुर्गा का सप्तम रूप है। यह मां दुर्गा की सातवीं शक्ति हैं, जिसका पूजन नवरात्र के सातवें दिन किया जाता है। जिन्हें कालरात्रि के नाम से सर्वत्र जाना जाता है। उनके शरीर का रंग घने अंधकार की तरह एकदम काला है। भले ही इनका रूप भयंकर है, लेकिन ये सदैव शुभ फल देने वाली माता हैं। अत: इस कालरात्रि की आराधना प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को करना चाहिए।

पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • मां कालरात्रि की प्रतिमा या चित्र को गंगाजल से स्नान कराएं।
  • मां को रोली, कुमकुम, अक्षत, फूल, धूप, दीप आदि अर्पित करें।
  • मां की आरती करें और दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

पूजा के लिए मंत्र

  • ॐ कालरात्रि देव्ये नम:
  • ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै ऊं कालरात्रि दैव्ये नम:
  • या देवी सर्वभूतेषु मां कालरात्रि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

मां का प्रिय भोग

  • मां कालरात्रि को गुड़ और चने का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
  • मां को शहद का भोग भी अर्पित किया जा सकता है।
  • गुड़ और चने का भोग लगाने से शोक और कष्ट दूर होते हैं

नींबू की चढ़ाएं माला

मां महाकाली को गुड बहुत प्रिय है। पूजन के बाद अगर मां को गुड़ भोग लगाते हैं तो मां प्रसन्न होती है और मनोवांछित फल देती है। मां काली को गुड़ भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में पाने वाले भक्तों के जीवन में अंधकार समाप्त हो जाता है। 10 दिशाओं में प्रकाश हो जाता है। आज मां काली के मंत्र का जाप करें। अगर आपको मां का विशेष पूजन करना है तो नींबू की माला पहनाकर मां का विशेष पूजन करें। उससे आपके शत्रुओं का और दुखों का नाश होगा।

जानें प्रिय रंग

  • मां कालरात्रि का शुभ रंग नीला या ग्रे है।
  • मां को लाल रंग के वस्त्र अर्पित करना भी शुभ माना जाता है।

मां कालरात्रि की पूजा से लाभ

  • मां कालरात्रि की पूजा से भक्तों को साहस, शक्ति और आत्मविश्वास प्राप्त होता है।
  • मां कालरात्रि भक्तों की काल से रक्षा करती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
  • मां की पूजा से भूत, प्रेत और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।