Important Historical Events of 30 October : जानिए 30 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

0
87
Learn about the important events of October 30th.
स्वामी दयानंद सरस्वती - महान् चिंतक तथा समाज सुधारक।

Important Historical Events of 30 October :आज समाज नेटवर्क (1883 – स्वामी दयानंद सरस्वती : महान् चिंतक एवं समाज सुधारक) स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्म 12 फरवरी 1824 को टंकारा (गुजरात) में हुआ था। वे 19वीं शताब्दी के महान धार्मिक, सामाजिक और राष्ट्रीय पुनर्जागरण के अग्रदूत माने जाते हैं।

उन्होंने ‘आर्य समाज’ की स्थापना 1875 में की, जिसका उद्देश्य समाज से अंधविश्वास, मूर्तिपूजा, जातिगत भेदभाव और पाखंड को दूर करना था। उनका नारा “वेदों की ओर लौटो” (Back to the Vedas) भारतीय समाज को ज्ञान, विज्ञान और नैतिकता की दिशा में पुनः प्रेरित करने वाला सिद्ध हुआ।

स्वामी दयानंद ने महिलाओं की शिक्षा, समानता, और सामाजिक सुधारों पर विशेष बल दिया। वे एकेश्वरवाद के प्रबल समर्थक थे और उन्होंने धर्म को तर्क एवं ज्ञान पर आधारित बनाने का प्रयास किया।उनका निधन 30 अक्टूबर 1883 को अजमेर (राजस्थान) में हुआ। उनके विचारों ने आगे चलकर स्वतंत्रता आंदोलन के कई नेताओं को प्रेरित किया।

30 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1611 – गुस्टाॅफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।
  • 1922 – बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई।
  • 1930 – तुर्की तथा यूनान ने मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 1945 – भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
  • 1956 – भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला।
  • 1960 – ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई।
  • 1963 – अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1975 – स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली।
  • 1980 – मध्य अमेरिकी देशों होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने सीमा विवाद हल किया।
  • 1994 – बाल्कन देश मेसिडोनिया के संसदीय चुनाव में वामपंथी गठबंधन की जीत।
  • 2001 – लादेन के सम्पर्क में रहने के आरोपी 3 परमाणु वैज्ञानिकों को पाकिस्तान ने अमेरिका को सौंपा।
  • 2003 – ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का भारत दौरा प्रारम्भ। अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने पाकिस्तान को भारत के साथ शांति वार्ता करने को कहा। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने लोकतंत्र की बहाली के लिए अपनी कटिबद्धता घोषित की।
  • 2004 – उक्रेन ने फ़्रांस को 3-1 से पराजित कर 39.5 अंक के साथ ओलंपियाड का स्वर्ण जीता।
  • 2008-
    असम (भारत)की राजधानी गुवाहाटी और 13 अन्य स्थानों पर श्रेणिबद्ध धमाके हुए। इसमें 66 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी।
    स्टेट बैंक आफ बीकानेर एवं जयपुर ने फिक्स डिपोजिट की व्याज़ दरों में एक प्रतिशत की कमी की।
    गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में कम से कम 18 धमाके हुए जिनमें 81 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गई और 400 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
  • 2013 – तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत।

30 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1990 – राही सरनोबत – भारत की महिला पिस्टल निशानेबाज़।
  • 1958 – अभिजीत भट्टाचार्य – हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक हैं।
  • 1951 – दीपक धर- भारतीय भौतिक विज्ञानी हैं।
  • 1949- प्रमोद महाजन, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ
  • 1932- बरुन डे, प्रसिद्ध इतिहासकार
  • 1922 – भाई महावीर – भाजपा के प्रसिद्ध नेता तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
  • 1909- होमी जहाँगीर भाभा, प्रसिद्ध वैज्ञानिक।
  • 1887- सुकुमार राय, बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार
  • 1853 – प्रमथनाथ मित्र – ‘अनुशीलन समिति’ के प्रारम्भिक संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

30 अक्टूबर को हुए निधन

  • 2021 – यूसुफ़ हुसैन – भारतीय सिने अभिनेता थे।
  • 2014 – रॉबिन शॉ, प्रसिद्ध साहित्यकार।
  • 1990 – विनोद मेहरा, प्रसिद्ध अभिनेता
  • 1990 – वी शांताराम, प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता-निर्देशक
  • 1990 – विनोद मेहरा – भारतीय सिनेमा के अभिनेता
  • 1984 – ख़्वाजा खुर्शीद अनवर – प्रसिद्ध संगीतकार थे।
  • 1883 – स्वामी दयानंद सरस्वती – महान् चिंतक तथा समाज सुधारक।
  • 1974 – बेगम अख़्तर, प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका

यह भी पढ़े:- Important Historical Events of 29 October : जानिए 30 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ