Important Historical Events of 26 August : जानिए 26 अगस्त की महत्वपुर्ण घटनाएं

0
54
Know the important events of 26 August
मदर टेरेसा।

Important Historical Events of 26 August : आज समाज नेटवर्क (मदर टेरेसा) : मदर टेरेसा एक महान मानवतावादी और समाजसेवी थीं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, बीमारों, बेसहारा और असहाय लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। उनका असली नाम एग्नेस गोंझा बोजाक्षियू था। वे 26 अगस्त 1910 को मेसिडोनिया देश के स्कोप्जे शहर में जन्मी थीं। उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही मानव सेवा का मार्ग चुन लिया था।

मदर टेरेसा भारत आईं और कोलकाता (तब का कलकत्ता) में जरूरतमंदों की सेवा करना शुरू किया। उन्होंने 1950 में “मिशनरीज ऑफ चैरिटी” नाम की संस्था की स्थापना की, जो आज भी दुनियाभर में गरीबों और बीमारों की सेवा कर रही है। मदर टेरेसा का जीवन निःस्वार्थ सेवा, करुणा और प्रेम का प्रतीक है।उन्हें उनके अद्वितीय योगदान के लिए 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारत सरकार ने भी उन्हें “भारत रत्न” जैसे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज़ा।

मदर टेरेसा का जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्ची सेवा केवल पैसे से नहीं, बल्कि प्रेम, दया और समर्पण से की जाती है। वे 5 सितंबर 1997 को इस दुनिया से विदा हो गईं, लेकिन उनका जीवन और आदर्श आज भी हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

26 अगस्त की मह्त्वपूर्ण घटनाएं 

  • 1303 – अलाउद्दीन ख़िलजी ने चित्तौड़गढ़ पर क़ब्ज़ा किया
  • 1910- नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरेसा का युगोस्लाविया में जन्म
  • 1914- बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर और 46 हज़ार राउंड गोलियाँ लूटी।
  • 1920 – अमेरिका में महिलाओं को मताधिकार मिला।
  • 1977 – जर्मनी के म्यूनिख शहर में 20वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
  • 1982- नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।
  • 1999 – माइकल जाॅनसन ने 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 2001 – बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री जेल भेजे गए।
  • 2002 – दक्षिण अफ़्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू।
  • 2007 – पाक-अफ़ग़ान सीमा पर अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने 12 तालिबानियों को मार गिराया।
  • 2008- तेलगु फ़िल्मों के सुपर स्टार चिरंजीवी ने अपनी नई पार्टी प्रजा राज्यम का उद्घाटन किया।
  • 2013 – फिलीपींन्स में विकास सहायता कोष घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन।
  • 2015 – अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

26 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1987 – जीतू राय – भारतीय निशानेबाज हैं।
  • 1972 – इंद्र कुमार – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक थे।
  • 1910 – मदर टेरेसा, भारत रत्न सम्मानित
  • 1927 – बंसीलाल – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी।
  • 1928 – ओम प्रकाश मुंजल – हीरो साइकिल्स के सह संस्थापक भारतीय व्यापारी और समाज-सेवी।
  • 1951 – लुइज़िन्हो फ़लेरो – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।
  • 1956 – मेनका गाँधी- प्रसिद्ध राजनेत्री, संजय गाँधी की पत्नी एवं पशु-अधिकारवादी।
  • 1964 – दिनेश रघुवंशी – प्रसिद्ध साहित्यकार (गीत, ग़ज़ल)।
  • 1927 – बालकृष्ण विट्ठलदास दोशी – भारत के प्रसिद्ध वास्तुकार हैं।
  • 1891 – चतुरसेन शास्त्री – हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार।

26 अगस्त को हुए निधन

  • 2012 – ए. के. हंगल – प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार।
  • 2011 – के. ए. दिनशा – चिकित्सीय क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला थीं।
  • 1975 – एन. एस. हार्डिकर – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘हिन्दुस्तानी सेवादल’ के संस्थापक।
  • 1910 – विलियम जेम्स – प्रसिद्ध अमरीकी दार्शनिक तथा मनोवैज्ञानिक।
  • 1948 – कृष्णजी प्रभाकर खाडिलकर – प्रसिद्ध भारतीय मराठी लेखक व नाटककार थे।
  • 1934 – अतुल प्रसाद सेन – प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार थे।
  • 1963 – राधेश्याम कथावाचक – पारसी रंगमंच शैली के हिन्दी नाटककारों में प्रमुख थे।

यह भी पढ़े:- Important Historical Events of 24 August : जानिए 24 अगस्त की महत्वपुर्ण घटनाये