Jind News : सद्भाव यात्रा में पहुंचे पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा

0
67
Jind News : सद्भाव यात्रा में पहुंचे पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा
सद्भाव यात्रा में शामिल पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा।

Jind News (आज समाज) जींद। पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा चल रही है। जिसमें लगातार बड़े नेताओं का समर्थन मिल रहा है। पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा,  पूर्व विधायक असंध शमशेर सिंह गोगी  बृजेंद्र सिंह के साथ यात्रा में शामिल हुए और उनका समर्थन किया। कलायत हलके के गांव से अलेवा में रात्रि ठहराव के बाद यात्रा ने सफीदों हलके में प्रवेश किया। बीरेंद्र सिंह के सीएम न बनने का खुलासा करते हुए कुलदीप शर्मा ने कहा कि बीरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री बन सकते थे लेकिन राजीव गांधी की हत्या हो गई।

खिलाड़ी अपना खेल खेल गए। मैं कभी कोई कमी बीरेंद्र सिंह के अंदर ढूंढता हूं तो वह यह है कि वह चालू (शातिर) नही हंै। इनका मुकाबला शातिर लोगों से रहता है। बीरेंद्र सिंह उनकी चालों में फंस जाते हैं। हालांकि राजनीति में आज तक चालू सक्रियद्ध है बहुत लंबी पारी खेल रहे हैं।  कुलदीप शर्मा यही नहीं रूके उन्होंने कहा कि जब बृजेंद्र सिंह जैसा युवा हाथ में तिरंगा लेकर राहुल गांधी के संदेश को पूरे देश में फैला रहा है तो कुलदीप शर्मा घर पर नहीं बैठेंगे। शर्मा ने कहा कि बृजेंद्र सिंह तुम चिंता ना करो लंबा सफर है और दोस्त बनाते चलो।

यात्रा को मिल रहा जन समर्थन

दिल मिले ना मिले लेकिन हाथ मिला कर चलो। बिना किसी का नाम लिए कुलदीप शर्मा ने कहा कि कई लोग ऐसे हैं जो आपके साथ हाथ तो मिल लेंगे लेकिन दिल नहीं मिलेंगे। भाई तो बन जाएंगे लेकिन काम कुछ और ही करेंगे। हमारे परिवार ने जिसका का भी हाथ पकड़ा है, चौधरी बीरेन्द्र सिंह गवाह है कि उसको मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया है। यात्रा में शामिल हुए शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि यात्रा जब से बृजेंद्र सिंह ने शुरू की है उसको जन समर्थन मिल रहा है। बांगर के दनौदा से शुरू हुई ये यात्रा दो हलकों में जा चुकी है।

जब यात्रा असंध हलके में पहुंचेगी तो इसका जोरदार स्वागत होगा। भाजपा ने हमेशा धर्म, जात-पात की राजनीति की है। ये राजनीति अब चलने वाली नहीं है। यात्रा विशेषकर युवा वर्ग की संख्या निरंतर बढ़ रही है। यात्रा में राहुल गांधी, बृजेंद्र सिंह के गीतों से अलग सा माहौल बनता नजर आता है। गांव में बृजेंद्र सिंह को ग्रामीण लड्डू से तोल रहे हैं तो उनका कांग्रेस के झंडे हाथ में लिए युवा, ग्रामीण स्वागत करते नजर आते है।

चौधरी बीरेंद्र सिंह भी निरंतर यात्रा का हिस्स बन रहे

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह भी निरंतर यात्रा का हिस्स बन रहे है। बीरेंद्र सिंह बताते हंै कि वो भाजपा में दस साल रहे है। भाजपा के बारे में अच्छी तरह से जानते हंै। भाजपा जात-पात, धर्म की राजनीति करती है। इस मौके पर सज्जन सिंह, लाजवंती ढिल्लो, हरेंद्र सिंह, राकेश उचाना खुर्द, राममेहर दनौदा, अमित पालवां, मंजीत काब्रच्छा मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Jind News : आईएमटी परियोजना को लेकर डीसी से मिले कई गांवों के किसान