Jan Sewa Dal Panipat : मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं : जन सेवा दल

0
509
Jan Sewa Dal Panipat
Jan Sewa Dal Panipat
Aaj Samaj (आज समाज),Jan Sewa Dal Panipat, पानीपत : जनसेवा दल के प्रांगण में कृपाल आश्रम से आए परिचर राजेंद्र रतन ने सत्संग के माध्यम से बताया कि मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं होती। भूखे व्यक्ति की भूख को मिटाना, प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना, बीमार व्यक्ति को दवाई दिलाना, गरीब बच्चों की शिक्षा में सहायता करना यह सभी मानव धर्म के कार्य होते हैं। उन्होंने अपील की कि सभी अपनी यथाशक्ति इसमें सहयोग करें। हरिद्वार से आए महंत अरुण दास महाराज ने कहा कि नर सेवा ही नारायणी सेवा है। आज पानीपत के अंदर इस सेवा के लिए जन सेवा दल एक मिसाल है। श्रीनाथ महाराज ने सत्संग में कहा कि हम कोई भी कार्य करें प्रभु का नाम ले। सत्संग का मतलब है सत्य का संग करना। अगर हमें विषय विकारों से दूर होना है तो हमें सत्संग में जाना पड़ेगा। सत्संग के बाद 250 प्रभु के प्यारे भक्तों को राशन और साबुन दिया गया। आज के मुख्य अतिथि अशोक छाबड़ा, मदन डूडेजा का स्वागत प्रधान कृष्ण मनचंदा, अशोक मिगलानी, राज कुमार मनोचा ने किया। प्रधान किशन मनचंदा ने कहा कि हमें काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार को छोड़ ना चाहिए ना ही हमें किसी की निंदा या चुगली करनी चाहिए। हर किसी से प्रेम से मिलना चाहिए। इस सेवा के कार्य में जन सेवा दल के प्रधान कृष्ण मनचंदा, चमन गुलाटी, युधिष्ठिर शर्मा, अशोक अरोड़ा, कमल गुलाटी, राजकुमार मनोचा, अशोक मिगलानी, श्याम लाल खुगर, यश बंगा, राजू कथूरिया, ओमप्रकाश, राजपाल और जनसेवा दल की पूरी टीम मौजूद रही।

यह भी पढ़े  : Mahendergarh News : आने वाले चुनावी साल के लिए कार्यकर्ता फील्ड में जाकर बहाएं पसीना – जिला अध्यक्ष

यह भी पढ़े  : Karnal News : प्रदेश भर के चार हजार पदाधिकारी तीन को एक साथ भिवानी में शपथ लेंगे: बलविंदर

Connect With Us: Twitter Facebook