Karnal News : प्रदेश भर के चार हजार पदाधिकारी तीन को एक साथ भिवानी में शपथ लेंगे: बलविंदर

0
222
प्रदेश भर के चार हजार पदाधिकारी तीन को एक साथ भिवानी में शपथ लेंगे: बलविंदर
प्रदेश भर के चार हजार पदाधिकारी तीन को एक साथ भिवानी में शपथ लेंगे: बलविंदर
  • आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल दिलाएंगे शपथ
  • भाजपा को नकार चुकी हैे देश की जनता, आम आदमी पार्टी का जनाधार हुआ व्यापक
  • भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें भ्रष्टाचार पर अंकुश लगानें में विफल

Aaj Samaj (आज समाज),Karnal News,करनाल़,2 सितम्बर (प्रवीण वालिया): आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश भर के चार हजार पदाधिकारी तीन सितंबर को एक साथ भिवानी में शपथ लेंगे। इन पदाधिकारियों को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शपथ दिलाएंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष दलविंदर चसिंह चीमा तथा जिला अध्यक्ष बलविंदर सिंह ने दी। वह करनाल के जाट भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के हरियाणा में संगठन को बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा। हरियाणा में पूरे प्रदेश में अढ़ाई लाख पदाधिकारी बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी का जनाधार हरियाणा में लगातार बढ़़ रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का दिल्ली – पंजाब में शिक्षा और स्वास्थ्य माडल हरियाणा में भी लोगों को भा रहा है।

यदि आम आदमी पार्टी हरियाणा की सत्ता में आएगी तो गरीब व्यक्ति को राहत मिलेगी।उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा जेजेपी सरकार नशे के खिलाफ ईमानदारी से अभियान नहीं चला रही हैं । उन्होंने कहा कि ईवेंट से कुछ भी नहीं होगा। इसके लिए ईमतानदारी से प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस तरह से मंगलवार को सभी शहरों में कार फ्री डे कराने का निर्णय एक ढकोसला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सांझाी साइकल के नाम पर बड़ा घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि नौ सालों में सरकार हरियाणा में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा चुनावों के लिए तैयार हैं।

उन्होंनें बताया कि विपक्षी दल आपसी मतभेद को भूल कर लोकतंत्र को बचाने के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले नौ सालों में सबसे अधिक भ्रष्ट पार्टी साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों ने गरीब को भी नहीं छोड़ा। आज पूरा देश मंहगाई भ्रष्टाचार के कारण त्राहि त्राहि कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ईडी और आयकर विभाग का उपयोग अपने विपक्षी दलों को प्रताडि़त करने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का एजेंडा आम व्यक्ति को राहत दिलाना है । उन्होंने कहा कि आम आदमी पाटी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ना मुमकिन को मुमकिन करके दिखाया है। इस अवसर पर महासचिव संजीव मैहता, तथा ग्यासी खान ने भी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : Trilochan Singh : नगर निगम चुनाव से भाग रहे हैं मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें : Festival of Rakshabandhan : पावन पर्व रक्षाबंधन पर करनाल के बाजारों में उमड़ी भीड़,

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE