Italy Ambassador Francesco Challo: IMEC प्रोजेक्ट के लिए भारत बेहद अहम

0
43
Italy Ambassador Francesco Challo
Italy Ambassador Francesco Challo: आईएमईसी प्रोजेक्ट के लिए भारत बेहद अहम

Italian Ambassador On IMEC Project, (आज समाज), नई दिल्ली: भारत में इटली के राजदूत फ्रांसेस्को चालो ने भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEC) की अहमियत बताई है। उन्होेंने मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि भारत एक बड़ा बाजार व उत्पादक देश है और भारत को यूरोप से जोड़ने वाले महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट आईएमईसी के लिए नई दिल्ली बेहद अहम है।

तीनों क्षेत्रों में भारत प्रमुख खिलाड़ी

फ्रांसेस्को चालो (Francesco Chalo) ने यह भी कहा कि आईएमईसी परियोजना व्यापार के अलावा ऊर्जा तथा डाटा कनेक्टिविटी के लिए है और इन तीनों ही क्षेत्रों में भारत प्रमुख खिलाड़ी है। इतावली राजदूत ने बताया कि वैश्विक तौर पर जारी युद्धों के चलते पश्चिम एशिया क्षेत्र ने बीते दो साल में बड़े पैमाने पर अनिश्चितता व अस्थिरता का सामना किया है और इसके के कारण आईएमईसी का काम धीमा हो गया था लेकिन अब चीजें कम हुई हैं और इसमें नई रुचि बनी है। पहले चीजें जहां थीं वहीं रुक गई थीं।

वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावित हुआ काम 

फ्रांसेस्को चालो ने कहा कि आईएमईसी परियोजना कई सारी उम्मीदों के साथ आरंभ की गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों की वजह से पैदा हुई अनिश्चितता व अस्थिरता में ऐसी पहलों की खास तौर पर जरूरत होती है।इतालवी दूतावास ने कहा कि 2023 में दिल्ली में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत के एक महीने से भी कम टाइम बाद हमास ने सात अक्टूबर को इजरायल पर हजारों की संख्या में रॉकेट दाग दिए थे जिसके कारण परियोजना का काम प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि इजरायल और हमास के बीच संघर्ष अब भी जारी है, लेकिन अब इस प्रोजेक्ट में नयी रुचि पैदा हुई है।

हमें परस्पर निर्भरता की व्यवस्था में रहना चाहिए

फ्रांसेस्को चालो ने कहा कि इसी साल जून में इजरायल व ईरान के बीच भी सैन्य टकराव हुआ। उन्होंने दोहराया कि खास तौर पर अनिश्चितता व अस्थिरता के टाइम में हमें ऐसे प्रोजेक्ट्स की विशेष जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें विभिन्न आधारों पर काम करने के लिए तैयार रहना होगा। इतालवी दूतावास ने कहा कि हमें सिर्फ एक ही मार्ग अथवा एक ही वातार्कार पर डिपेंट नहीं रहना चाहिए। इसके बजाय हमें परस्पर निर्भरता की व्यवस्था में रहना चाहिए।

केवल एक देश के समृद्ध होने से शांति व सुरक्षा मिलना असंभव

इतावली राजदूत ने कहा कि केवल एक देश के समृद्ध होने से वास्तविक शांति व सुरक्षा मिलना असंभव है। इसालिए पूरे क्षेत्र का विकास जरूरी है। उन्होंने कहा, इसमें कोई दो राय नहीं कि नवोन्मेष इन परिवर्तनों का बेहतर नेतृत्व कर सकता है और हम यह भारत में पहले से ही नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: Italy PM Giorgia Meloni: सरोगेट पेरेंटहुड अमानवीय प्रथा, इटली में जेल का प्रावधान