Chandigarh News : कामकाजी महिलाओं के लिए बनेगे हॉस्टल : डॉ. बलजीत कौर

0
70
Chandigarh News : कामकाजी महिलाओं के लिए बनेगे हॉस्टल : डॉ. बलजीत कौर
Chandigarh News : कामकाजी महिलाओं के लिए बनेगे हॉस्टल : डॉ. बलजीत कौर

कैबिनेट मंत्री ने निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने और उच्च स्तरीय गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए 150 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट शुरू

Chandigarh News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब सरकार राज्य की महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। यह जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिला विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 150 करोड़ रुपये की लागत से 5 वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनाए जा रहे हैं, जो मोहाली, अमृतसर और जालंधर में स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मोहाली में 3, जबकि अमृतसर और जालंधर में एक-एक हॉस्टल बनाया जाएगा।

महिलाओं को मिलेगा आवासीय विकल्प

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह परियोजना राज्य की महिलाओं के लिए सुरक्षित, किफायती और आधुनिक आवासीय विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे हजारों कामकाजी महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने आगे बताया कि ये हॉस्टल केवल आवास तक सीमित नहीं होंगे, बल्कि इनमें मजबूत सुरक्षा प्रबंध, बुनियादी और आधुनिक सुविधाएँ भी उपलब्ध होंगी, ताकि महिलाओं का यह सफर और भी सुगम बन सके।

कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चला रही सरकार

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इसके अलावा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से कई विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम प्रभावी ढंग से चलाए जा रहे हैं, ताकि महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक भागीदारी के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण कार्य तेजी से और उच्च स्तर के गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरा किया जाए, ताकि यह सुविधा जल्द से जल्द महिलाओं के लिए उपलब्ध हो सके।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : खालसाई जाहो-जलाल के साथ रवाना हुआ नगर कीर्तन