
कांग्रेस ने बिहार चुनाव को लेकर जारी की स्टार प्रचारों की लिस्ट
Randeep Surjewala And Pradeep Narwal, (आज समाज),चंडीगढ़: हरियाणा के दिग्गज कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला बिहार चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते नजर आएंगे। सुरजेवाला के अलावा प्रदीप नरवाल को भी चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदीप नरवाल एक साधारण दलित परिवार से हैं। गांधी परिवार की निकटता के कारण राष्ट्रीय सचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, सह प्रभारी-उत्तर प्रदेश व प्रियंका गांधी के सचिव के रूप में यूपी के सह-प्रभारी भी हैं।
हुड्डा पिता-पुत्र को रखा चुनाव प्रचार से दूर
आपको बता दें कि कांग्रेस ने बिहार चुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। बिहार चुनाव के दूसरे चरण के स्टार प्रचारकों में हरियाणा से कांग्रेस ने 2 नेताओं को शामिल किया है। इसमें शामिल रणदीप सिंह सुरजेवाला व प्रदीप नरवाल, दोनों ही राहुल गांधी की टीम के सदस्य हैं। हरियाणा कांग्रेस के बड़े चेहरों में शामिल मुख्यमंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, कांग्रेसी सांसद तथा राष्ट्रीय नेता कुमारी शैलजा, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह जैसे सरीखे नेताओं के नाम भी बिहार चुनाव प्रचार से दूर रखा गया है।
सोनिया, राहुल व प्रियंका गांधी के करीबी है सुरजेवाला
रणदीप सिंह सुरजेवाला हरियाणा में पूर्व मंत्री रहे हैं। राष्ट्रीय कांग्रेस में महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन हैं। कांग्रेस की राजनीति में सोनिया, राहुल व प्रियंका तीनों के अत्यन्त विश्वस्त साथियों में शामिल है। इसीलिए इन दोनों के नाम स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।दूसरी तरफ भाजपा हरियाणा के द्वारा बिहार चुनावों में पिछले 15 दिनों से कई दिग्गजों व मंत्रियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
सोनीपत के रहने वाले है अंबेडकरवादी छवि के प्रदीप नरवाल

राहुल गांधी अपनी वा प्रियंका गांधी की कोर कमेटी के सदस्य प्रदीप नरवाल को आल इंडिया कांग्रेस का सचिव पद पहले से मिला हुआ है। प्रदीप नरवाल पूर्व में जेएनयू के छात्र नेता भी रह चुके हैं। प्रदीप नरवाल हरियाणा के सोनीपत जिलें के कथूरा गांव के रहने वाले है। इनकी छवि हमेशा से अंबेडकरवादी दलित नेता की रही है। इससे पहले प्रदीप नरवाल हरियाणा कांग्रेस में अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके है।
ये भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधी भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल, सीए पंकज संग लिए सात फेरे

