Floods In Punjab : पंजाब में बाढ़ की स्थिति से प्रभावित लोगों के लिए मददगार बन रहा हरियाणा

0
79
Haryana is helping the people affected by the flood situation in Punjab
पत्रकारों से बातचीत करते विधायक लक्ष्मण यादव।
  • विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा- मुख्यमंत्री की मानवहित सोच पर जताया आभार
  • जिला प्रशासन व्यवस्था पूर्ण तरीके से मदद करने के लिए सजग

Rewari News(आज समाज नेटवर्क) रेवाड़ी। पंजाब राज्य में बाढ़ के कारण उत्पन्न हुई आपदा की स्थिति में हरियाणा सरकार हर संभव सहयोग देने के लिए दृढ़ संकल्प है। प्रभावित हुए लोगों को राहत सामग्री प्रदान करने के लिए हरियाणा प्रदेश पड़ोसी राज्य के लिए सहयोग स्वरूप एकजुटता के साथ खड़ा है। रेवाड़ी प्रशासन के साथ ही स्थानीय विधायक लक्ष्मण सिंह यादव पूरी संजीदगी के साथ जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर हैं।

पंजाब में आपदा की स्थिति के दौरान रेवाड़ी जिला प्रशासन की ओर से डीसी अभिषेक मीणा के नेतृत्व में नोडल अधिकारी के रूप में एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार प्रशासनिक स्तर पर सामाजिक दायित्व निभाने के लिए सक्रियता बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि व्यवस्था पूर्ण ढंग से जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचे इसके लिए पानीपत जिला प्रशासन के माध्यम से वे आर्थिक सहयोग सामाजिक संगठनों की सहभागिता के साथ देंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन हर पहलू से बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए सजग है। एसडीएम ने बताया कि रेवाड़ी जिला में जल निकासी के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित हैं और फिलहाल कहीं भी आबादी वाले क्षेत्रों में कहीं जलभराव नहीं है।

मुख्यमंत्री की मानव हितकारी सोच प्रेरणादायक : लक्ष्मण यादव

रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार पंजाब राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव सहयोग कर रही है। व्यवस्थित तरीके से मदद हो इसके लिए स्वयं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर उनके लिए राहत प्रदान करने का आश्वासन भी दिया है। मुख्यमंत्री श्री सैनी की सकारात्मक मानव हितकारी सोच हमारे लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामाजिक रूप से सुख दुख की घड़ी में जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहते हैं और पूरी संवेदनशीलता के साथ हरियाणा सरकार सहयोग के लिए पंजाब को मदद देने के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता अनुसार रेवाड़ी जिला से भी पंजाब में राहत सामग्री भेजने की व्यवस्था की जाएगी और जिला के लोग मानवीय आधार पर हर संभव सहयोग के लिए पंजाब के जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े हैं। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मीडिया से रूबरू होकर हरियाणा सरकार द्वारा निरंतर पंजाब में बाढ़ राहत हेतु दिए जा रहे सहयोग पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही रेवाड़ी जिला से भी हर संभव सहयोग दिए जाने का विश्वास दिलाया।

यह भी पढ़े:- Rewari News: रेवाड़ी में दस्तावेज ठीक करने के नाम पर 11 हजार रुपए की रिश्वत लेता पटवारी गिरफ्तार