- देश में चांदी में इस वर्ष इतिहास में सबसे बड़ी तेजी
- 2040 में प्राइवेट जेट जितनी होगी सोने की कीमत
Gold Silver Price Today Update, (आज समाज), बिजनेस डेस्क : दिवाली से पहले सोने के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दामों में 562 रुपए वृद्धि हुई और यह 1,26,714 के आलटाइम हाई पर पहुंच गया।
ये भी पढ़ें : Gold Silver Price: सोने-चांदी के दाम 1.27 लाख रुपए के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचे
पिछले साल 31 दिसंबर को 76 हजार रुपए थी सोने की कीमत
सोना बीते कल बुधवार को 1,26,152 रुपए पर था। इस माह के पहले 15 दिन में सोने के दाम में 10,000 रुपए से अधिक की तेजी आई है। इसका मतलब है पीली धातु की कीमतों में रोजाना औसत 700 रुपए की बढ़ोतरी हुई। इस वर्ष अब तक सोने के दामों में 50 हजार रुपए का इजाफा हो चुका है। बता दें कि पिछले साल 31 दिसंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76 हजार रुपए थी। अब यह 1.26 लाख रुपए हो गया है।
1990 में 1 किलो सोना के दाम एक मारुति 800 कार जितने थे
जानकारों के अनुसार वर्ष 1990 में 1 किलो सोने के दाम एक मारुति 800 कार जितने थे और अब ये लैंड रोवर जैसी लग्जरी कार के स्तर पर पहुंच गए हैं। 2040 में सोने की कीमत प्राइवेट जेट जितनी होगी। सोना ही नहीं इस वर्ष चांदी की कीमतों में भी दोगुने से ज्यादा वृद्धि हुई है और यह 1.75 लाख प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इतिहास की यह सबसे बड़ी तेजी है।
देश में आज 24 कैरेट सोने के दाम
ग्राम | 24कै सोने के दाम | डेली प्राइस चेंज |
---|---|---|
1 ग्राम
|
₹ 12,671 | ₹ 0 |
8 ग्राम
|
₹ 1,01,368 | ₹ 0 |
10 ग्राम
|
₹ 1,26,710 | ₹ 0 |
100 ग्राम
|
₹ 12,67,100 | ₹ 0 |
22 कैरेट सोने के दाम
ग्राम | 22कै सोने के दाम | डेली प्राइस चेंज |
---|---|---|
1 ग्राम
|
₹ 11,607 | ₹ 0 |
8 ग्राम
|
₹ 92,856 | ₹ 0 |
10 ग्राम
|
₹ 1,16,070 | ₹ 0 |
100 ग्राम
|
₹ 11,60,700 | ₹ 0 |
ये भी पढ़ें : Gold Silver Price Update : चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, सोना एक लाख के करीब