Patna Accident News : पटना में छत गिरने से पांच लोगों की मौत

0
82
Patna Accident News : पटना में छत गिरने से पांच लोगों की मौत
Patna Accident News : पटना में छत गिरने से पांच लोगों की मौत

मरने वालों में दंपति व उनके तीन बच्चे शामिल, काफी पुरानी और कच्ची थी मकान की छत

Patna Accident News (आज समाज), पटना। बिहार की राजधानी पटना में रविवार देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में दपंति व उनके तीन बच्चे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार यह हादसे पटना जिले में दानापुर के दियारा क्षेत्र मानस नयापानापुर 42 पट्टी गांव का है, यहां पर परिवार के लोग रात को एक साथ कमरे के अंदर सोए हुए थे। दरे रात अचानक घर की छत गिर गई। नींद में होने के चलते सभी पांच लोग छत के मलबे के नीचे दब गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

ये है मृतकों की पहचान

बबलू खान (32 वर्ष) अपनी पत्नी रौशन खातून (30 वर्ष) और बच्चों के साथ इस मकान में रहते थे। रात में दंपती और बच्चे घर में सो रहे थे, तभी रविवार की देर रात लगभग दस बजे मकान की छत अचानक गिर गई। इस हादसे में बबलू खान, उनकी पत्नी रौशन खातून, पुत्री रूक्खशार (12 वर्ष), चांदनी (दो वर्ष) और पुत्र मो चांद (10 वर्ष) मलबे में दब गए। इससे पहले की आसपास के लोग मलबे को पीछे हटाकर उन्हें बाहर निकालते सभी की मौत हो गई।

काफी पुरानी और खस्ताहाल थी मकान की छत

जानकारी के अनुसार जिस घर में बबलू खान अपने परिवार सहित रहता था उसकी छत काफी ज्यादा पुरानी और खस्ताहाल थी। यही कारण है कि रविवार रात को यह अचानक से गिर गई और इसके नीचे सोया हुआ परिवार हादसे का शिकार होते हुए मौत के मुंह में चला गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घर की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जान चली गई। मृतकों में गृहस्वामी बबलू खान, उनकी पत्नी रौशन खातुन, पुत्री रूकशार, चांदनी और पुत्र मो चांद शामिल हैं। शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इधर गाजियाबाद में हादसे में दो की मौत, 16 घायल

पश्चिम बंगाल के निवासी उस समय हादसे का शिकार हो गए जब वे हिंडन में काली मां की मूर्ति विसर्जित कर घर लौट रहे थे। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य घायल हुए हैं। इनमें से कुछ को गंभीर चोट आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व अन्य बचाव टीमें मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों को उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें : SpiceJet plane emergency landing : मुंबई से कोलकाता जा रहे विमान के इंजन में आई खराबी