Faridabad News : थैलीसीमिया बच्चों ने दो दिवसीय यात्रा पर अयोध्या में श्रीराम से की रू-बरू हो बातचीत

0
75
Faridabad News : थैलीसीमिया बच्चों ने दो दिवसीय यात्रा पर अयोध्या में श्रीराम से की रू-बरू हो बातचीत
अयोध्या यात्रा के उपरांत श्री राम मंदिर के सामने बच्चे व आयोजक।
  • थैलेसीमिया बच्चों ने ने जहाज से की अयोध्या यात्रा

Faridabad News (आज समाज) फरीदाबाद। फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया द्वारा बच्चो को अयोध्या यात्रा का प्रबंध किया गया। थेलासीमिया ग्रस्त ने अयोध्या में श्री राम लल्ला जी व् हनुमान जी के दर्शन कर अपने आप को भाग्यशाली समझा। थैलासीमिया ग्रस्त बच्चों को हवाई जहाज द्वारा अयोध्या ले जाया गया, जाते ही बच्चों ने सरयू नदी में स्नान कर हनुमान के दर्शन हनुमान गढ़ी में कर राम लल्ला के दर्शन किये। बच्चो के रहने व खाने का प्रबंध राम जन्मभूमि तीर्थ छेत्र द्वारा किया गया था। जिसके लिए गोपाल, गजानंद, व सुरेंद्र का विशेष सहयोग रहा। बच्चों को राम मंदिर दर्शन के लिए विशिष्ट प्रवेश पत्र दिए गए थे,ताकि सुविधा पूर्वक राम लल्ला के दर्शन कर सके।

लता मंगेशकर चौक पर विशाल वीणा को दिखाया जो 40 फुट लम्बी

बच्चों ने काफी समय मंदिर में व्यतीत किया। बच्चो का मानना था उन्होंने दर्शन कर राम से बाते की। दूसरे दिन बच्चों को लता मंगेशकर चौक ले जाकर विशाल वीणा को दिखाया जो करीब 14 टन धातु की बनी 40 फुट लम्बी है जहा बच्चो ने सेल्फी ली। उसके बाद सरयू नदी के गुप्तार घाट ले जाया गया जैसा की मानना है राम चंद्र ने इसी घाट पर जल समाधि ली थी।

इसके उपरांत बच्चों को मणि पर्वत, भरत कुंड के साथ साथ दशरथ समाधि के दर्शन करवाए। संस्था के प्रधान भगवान गुलाटी का मानना है बच्चो को लगातार समय पर रक्त चढाना तो जरूरी है उसी प्रकार बच्चों पर प्रभु की कृपा बनी रहे यह भी अति आवश्यक है। जेके भाटिया का मानना है बच्चो खुशिया देते रहो तो वो अपना रोज़ रोज़ का दर्द भूल जाते है। संस्था के महासचिव रविंद्र डुडेजा का मानना है बच्चों को खुशियां देने से अपने आप को भी खुशियां मिलती है।

जो बच्चे दर्शन के लिए गए उनमे रौनक, नैतिक, अमन, जय साहनी, मीत, कृति, निखिल, वंश, कृतिका, अभी, मानव विशेष थे। यात्रा को सफल बनाने में मुकेश अग्रवाल, शशि अग्रवाल, महेंद्र खुराना, विजय कपूर व् रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद हेरिटेज का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़े : Faridabad News : राज्य स्तरीय मॉडल के रूप में विकसित होगा सराय स्थित राजकीय विद्यालय : विक्रम सिंह