ASEAN Summit 2025 : इसी महीने मिल सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी

0
77
ASEAN Summit 2025 : इसी महीने मिल सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी
ASEAN Summit 2025 : इसी महीने मिल सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी

26-27 अक्टूबर को मलेशिया में होने वाले आसियान शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं की मुलाकात की संभावना

ASEAN Summit 2025 (आज समाज), नई दिल्ली : पिछले कुछ समय से भारत और अमेरिका के रिश्तों के बीच थोड़ी खटास आ चुकी है। एक तरफ जहां भारत ने अमेरिका द्वारा रूस से तेल न खरीदने की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए तेल खरीद जारी रखी है वहीं अमेरिका ने भी भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया है। इसके चलते भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड डील भी अटक गई है। इसी बीच इन दोनों देशों के प्रमुखों की बैठक होने की संभावनाएं बन रहीं हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि उसी बैठक में इन दोनों के बची बातचीत हो सकती है और दोनों के रिश्तों फिर से सामान्य हो सकते हैं।

कुलाआलालंपुर में हो सकती है दोनों की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में आसियान सम्मेलन में भाग लेने के लिए मलेशिया के दौरे पर जाने वाले है। जहां वो मलयेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में 47वें आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। ऐसे में इस बात की संभावना तेज है कि मलेशिया में पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हो सकती है। ये मुलाकात इसलिए भी चर्चा का विषय बना हुआ क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी दोनों देशों के बीच जारी टैरिफ विवाद के बाद पहली बार मिल सकते हैं।

अमेरिका ने भारत पर यह आरोप लगाया था

बता दें कि अमेरिका ने अगस्त में भारत पर 25% टैरिफ लगाया था और रूसी तेल खरीदने के लिए अतिरिक्त 25% दंडात्मक शुल्क भी लगाया। मामले में ट्रंप का आरोप है कि भारत रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन पर रूस के हमलों को बढ़ावा दे रहा है। इसके बाद भारत ने ट्रंप के इस कदम की आलोचना की। तब से दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हो गया। हालांकि इस तनाव को खत्म करने के लिए दोनों देशों के तरफ से प्रयास

दिसंबर में भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति

एक तरफ जहां अमेरिका ने भारत पर रूस से व्यापार करने और कच्चा तेल खरीदने के चलते ट्रैरिफ की उच्च दरें लागू की हैं वहीं रूस ने यह घोषणा की है कि वह हर परिस्थिति में भारत के साथ खड़ा है। इसी बीच रूसी राष्टÑपति पुतिन दिसंबर में भारत आ रहे हैं। समाचारों के अनुसार रूसी राष्टÑपति के पांच दिसंबर को भारत पहुंचने की संभावना है। इस बीच दोनों देशों के बीच सैन्य और आर्थिक समझौते होने की पूरी उम्मीद है।

ये भी पढ़ें : Business News Update : केंद्र सरकार ने बढ़ाया रबी फसलों का एमएसपी