Punjab Crime: लुधियाना में शादी के दौरान गैंगवार, 2 लोगों की मौत, दो घायल

0
979
Punjab Crime
Punjab Crime: लुधियाना में शादी के दौरान गैंगवार 2 लोगों की मौत, दो घायल

Gangwar In Ludhiana, (आज समाज), चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना में शनिवार रात को गैंगवार हुआ और गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। पखोवाल रोड (Pakhowal Road) पर शादी समारोह (Wedding Ceremony) के दौरान यह वारदात हुई है। दो लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : दो जिंदा ग्रेनेड और पिस्टल सहित दो गिरफ्तार

शादी में पहुंचे थे दो गैंग के लोग

पुलिस के अनुसार शादी में दो गैंग के लोग भी पहुंचे थे। इस बीच दोनों गुटों में किसी मुद्दे पर कहासुनी हो गई जो गैंगवार में बदल गई। उनमें किसी एक गुट के गुर्गों ने दूसरे गैंग के लोगों को गोलीबारी कर दी। इसमें दो लोग मारे गए और दो जख्मी हो गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : प्लॉट से बिजली तार हटाने के लिए मांगी रिश्वत, दो काबू

जांच जारी, अभी नहीं हुई कोई गिरफ्तारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में से अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वारदात की वजह का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। शादी में बर्तन साफ करने वाले एक व्यक्ति के अनुसार रात को जब एक तरफ पार्टी चल रही थी और दूसरी ओर विवाह घर में दूल्हा-दुल्हन के सात फेरों की तैयारी चल रही थी तभी गोलीबारी की वारदात हुई।

गोलीबारी के बाद मैरिज हाल में अफरातफरी मच गई

पुलिस के अनुसार गोलीबारी के बाद मैरिज हाल में अफरातफरी मच गई। बर्तन धोने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसके साथ काम करने वाले अन्य लोगों ने उसे बताया कि शादी में गोली चल गई है। इसके बाद जब वह शख्स बाहर आया तो उसने देखा कि दो लोगों की मौत हो गई थी। वहां रखे सोफे पर भी खून लगा था। सचूना के बाद तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : बटाला में मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर काबू

 

  • TAGS
  • [post_tags]