Rambhadracharya Controversial Statement, (आज समाज), लखनऊ: जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के वाइफ (पत्नी) की फुल फॉर्म वाले बयान पर बवाल गहरा होता जा रहा है। उन्होंने एक कथा के दौरान मंच से वाइफ का अर्थ ‘ब्यूटीफुल आब्जेक्ट फॉर इंज्वायमेंट’ बताया था जिस पर देश में सियासत गरमा गई है। बड़ी संख्या में महिलाएं रामभद्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही हैं। वहीं आरजेडी की प्रवक्ता कंचना यादव ने अब रामभद्राचार्य पर अपमानजनक टिप्पणी की है। इसको लेकर राजनीति और तूल पकड़ती जा रही है।
रामभद्राचार्य की तुलना जानवर से की
कंचना यादव जगद्गुरु के खिलाफ हमलावर रवैया अख्तियार किए हुए हैं और उन्होंने रामभद्राचार्य की तुलना एक जानवर से कर दी है और अब उनके इस बयान पर विवाद गहराता दिख रहा है। बता दें कि कंचना यादव विवादित टिप्पणियों के लिए मशहूर हैं। इस बार के बिहार चुनाव में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जोरदार हमला बोला था।
सितंबर में भी दिया था विवादित बयान
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने इससे पहले गत सितंबर में उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित विक्टोरिया पार्क में अपने रामकथा प्रवचन के दौरान महिलाओं और शिक्षा के बारे में एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हिंदू धर्म में महिलाओं को देवी बोलते हैं और अन्य धर्मों में महिलाओें को बेबी बोला जाता है। उन्होंने यह भी कहा था , इस्लाम में महिलाओं की दुर्गति होती है। इस समुदाय में यूज एंड थ्रो जैसी बातें देखने को मिलती हैं। मुस्लिम महिलाएं 25-25 बच्चे पैदा करती हैं। स्वामी के इस बयान पर भी विवाद हो गया था। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने स्वामी की इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना की थी।
हिंदू धर्म महिलाओं को कहा जाता है देवी
स्वामी रामभद्राचार्य ने यह भी कहा था कि इस्लाम में वृद्ध होने पर 3 बार तलाक तलाक तलाक कहकर पत्नी को छोड़ देना। ऐसा सिर्फ इस्लाम में होता है कहीं और इस तरह के कृत्य नहीं होते। स्वामी ने कहा, हिंदू परंपरा में ऐसा नहीं है। यहां मां को पिता से बड़ा दर्जा दिया जाता है। महिलाओं की दुर्गति ऐसा सिर्फ इस्लाम में होती है।
यह भी पढ़ें: Jagadguru Rambhadracharya: प्रधानमंत्री मोदी ने किया देश का कायाकल्प


